फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bolero carrying pilgrims collides with ambulance on highway; passengers escape unhurt.

Basti News: हाईवे पर एंबुलेंस से भिड़ी श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो, सुरक्षित बचे यात्री

Sun, 14 Jun 2026 12:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Bolero carrying pilgrims collides with ambulance on highway; passengers escape unhurt.
महराजगंज(बस्ती)। हर्रैया थाना क्षेत्र के बस्ती-लखनऊ हाईवे पर संसारीपुर चौराहे के पास शनिवार शाम एंबुलेंस और बोलेरो की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि बोलेरो का अगला बाया हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि बोलेरो में सवार महिलाएं, पुरुष और बच्चे सुरक्षित बच गए। हादसे के बाद काफी देर तक बस्ती-अयोध्या लेन पर आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गोरखपुर से मथुरा-वृंदावन दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो शनिवार शाम करीब पांच बजे संसारीपुर चौराहे के पास पहुंची ही थी कि दुबौलिया-संसारीपुर मार्ग से आ रही एक एंबुलेंस से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन सड़क पर ही रुक गया। बोलेरो चालक की पहचान देवीपुर, थाना पनियरा, जनपद महराजगंज निवासी अनिल निषाद के रूप में हुई है। वाहन में कुल दस लोग सवार थे, जिनमें तीन महिलाएं, चार पुरुष तथा छोटे बच्चे शामिल थे।
विज्ञापन

सभी लोग धार्मिक यात्रा पर मथुरा-वृंदावन जा रहे थे। हादसे में कुछ यात्रियों को मामूली चोटें भी आईं हैं। प्राथमिक उपचार के लिए उन्हें घटनास्थल के समीप स्थित मेडिकल स्टोर पर ले जाया गया। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने तत्परता दिखाते हुए एमडीआरबी वाहन की सहायता से क्षतिग्रस्त बोलेरो को टोचन कर सड़क से किनारे हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed