फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Kuano in spate... Saryu rapidly decreasing, danger of erosion increases

Basti News: कुआनो में उफान...तेजी से घट रही सरयू, कटान का खतरा बढ़ा

Sun, 04 Oct 2026 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Kuano in spate... Saryu rapidly decreasing, danger of erosion increases
कटरिया-चांदपुर तटबंध से सट कर बहती सरयू की धारा संवाद
बस्ती। सरयू नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है, जबकि कुआनो में उफान जारी है। कुआनो का जलस्तर बढ़ने से धान समेत कई फसलें पानी में डूब गई हैं। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। दूसरी ओर, सरयू का पानी घटने से बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली है, लेकिन अब कटान का खतरा मंडराने लगा है। दुबौलिया संवाद के अनुसार मैरुंड गांव सुविका बाबू में पानी तेजी से उतर रहा है। गांव जाने वाली पगडंडी से भी पानी हट गया है। कुछ स्थानों पर अब भी पानी जमा है। ग्रामीणों को पानी उतरने के बाद संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका सता रही है। पशुओं के लिए चारे का संकट भी बना हुआ है और कुछ ग्रामीण अभी नाव के सहारे आवागमन कर रहे हैं।
विज्ञापन

कटरिया-चांदपुर तटबंध पर कटरिया गांव के सामने बने ठोकर नंबर एक पर दबाव बना हुआ है। जलस्तर घटने के साथ कटान की आशंका बढ़ गई है। कुछ स्थानों पर कटान शुरू भी हो गई है। केंद्रीय जल आयोग, अयोध्या के अनुसार शाम चार बजे सरयू का जलस्तर 92.28 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 92.73 मीटर से 45 सेंटीमीटर नीचे है।
विज्ञापन

पानी घटा तो सड़ने लगी फसल, बीमारी का डर : विक्रमजोत। सरयू का जलस्तर घटने से बाढ़ प्रभावित गांवों में जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य होने लगा है। हालांकि, बीडी तटबंध के अंदर बसे शंभूपुर, पकड़ी संग्राम, लकड़ी पांडेय, लकड़ी दूबे और अर्जुनपुर समेत कई गांवों में कटान की चिंता बनी हुई है। पकड़ी संग्राम निवासी काली प्रसाद ने बताया कि बाढ़ के दौरान ही नदी ने कटान शुरू कर दिया था। अब पानी तेजी से घटने के साथ कटान बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed