{"_id":"6ac14d4ddf657849e60e97c4","slug":"electricity-cut-off-for-15-days-villagers-stage-protest-at-chaubah-feeder-basti-news-c-207-1-bst1027-168484-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 15 दिन से बिजली गुल, चौबाह फीडर पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 15 दिन से बिजली गुल, चौबाह फीडर पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बारीजोत में बिजली न आने से आक्रोशित होकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।-संवाद
नगर बाजार। नगर पंचायत नगर बाजार के बारिजोत गांव में पिछले 15 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। अर्नव चक्रवात के बाद क्षतिग्रस्त हुई बिजली लाइनें अब तक दुरुस्त नहीं हो सकी हैं। शनिवार को ग्रामीणों ने चौबाह फीडर पर प्रदर्शन कर जल्द आपूर्ति बहाल कराने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि बिजली न आने से पेयजल संकट गहरा गया है। घरेलू कामकाज प्रभावित होने के साथ बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। किसानों के छोटे-मोटे काम भी प्रभावित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई स्थानों पर बिजली के पोल और तार क्षतिग्रस्त पड़े हैं। ग्रामीण अश्वनी रावत ने बताया कि 15 दिनों से मोमबत्ती के सहारे रात गुजारनी पड़ रही है। पंखा नहीं चलने से गर्मी में परेशानी हो रही है।
अवर अभियंता मनोज कुमार सरोज ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जल्द समस्या का समाधान कर बिजली आपूर्ति बहाल कराई जाएगी। प्रदर्शन के दौरान परमात्मा, सुशील कुमार, राहुल कुमार, पंकज रावत, संजय कुमार, सभासद संदीप कुमार, रंजीत कुमार व अन्य मौजूद रहे।