फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Body of married woman found hanging from a noose

Basti News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Fri, 24 Jul 2026 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Body of married woman found hanging from a noose
परशुरामपुर। क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात एक विवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। ऐसे में पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जगन्नापुर गांव निवासी रितु देवी 24 वर्ष पत्नी संजय कनौजिया की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी। दोनों से कोई संतान नहीं है। बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे परिवार के लोग खाना खाकर सोने चले गए। रितु अपने कमरे में चली गई। उसका पति संजय बाहर बरामदे में सोया था। सुबह जब घर के लोग जगे तो रितु का कमरा अंदर से बंद मिला। काफी प्रयास के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो दरवाजा तोड़कर परिजन कमरे में दाखिल हुए तो कमरे का नजारा देखकर सन्न रह गए। पंखे से साड़ी के सहारे लटक रहे रितु के शव को परिजन ने नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के पीछे का कारण न ही परिजन बता रहे हैं और न ग्रामीण। रितु की मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

एसओ परशुरामपुर विश्वमोहन राय ने बताया कि महिला का शव फंदे से लटका मिला है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। हालांकि अभी इस मामले में किसी भी तरह की तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


0000000000000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed