फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Board Exam: 38 hundred teachers deployed

Basti News: बोर्ड परीक्षा ः तैनात किए गए 38 साै शिक्षक

Fri, 14 Feb 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 14 Feb 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Board Exam: 38 hundred teachers deployed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी अंतिम चरण में है। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए तैयारी तेज कर दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से 38 सौ कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। एक केंद्र पर दो कक्ष निरीक्षक तैनात होेंगे। परीक्षा के दौरान वह परीक्षार्थियों पर नजर बनाए रखेंगे। गड़बड़ी मिलने पर इनकी जिम्मेदारी तय होगी।
24 फरवरी से जनपद में होने वाले यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा की तैयारी तेज कर दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से कक्ष निरीक्षकों की तैनाती कर दी गई है। प्रत्येक केंद्र पर 50 फीसदी केंद्र के शिक्षक और 50 फीसदी बाहर के शिक्षक तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षकों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक कक्ष को छोड़कर नहीं जाएंगे और न ही मोबाइल का प्रयोग करेंगे। जनपद में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 124 केंद्रों पर 81,025 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल के 42,196 और इंटरमीडिएट के 38,829 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। जनपद में माध्यमिक शिक्षा के 401 विद्यालय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापकों को दिया गया प्रवेश पत्र ः यूपी बोर्ड परीक्षा के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का प्रवेश पत्र का वितरण जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से शुरू हो गया है। केंद्र व्यवस्थापक और प्रधानाचार्य डीआईओएस कार्यालय पहुंचकर परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र लेते नजर आए। इसके अलावा छात्र-छात्राओं का प्रवेश पत्र विद्यालय के विभाग के वेबसाइट से भी लोड किया जा सकता है। यह व्यवस्था केवल संस्थागत छात्रों के लिए है। प्राइवेट छात्रों का जहां केंद्र है, वहां से प्रवेश पत्र मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed