Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BLOs remained at the booths; youth showed no interest.

Basti News: बूथों पर बैठे रहे बीएलओ, युवाओं ने नहीं दिखाई रुचि

Mon, 30 Nov 2026 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
BLOs remained at the booths; youth showed no interest.
परशुरामपुर में मतदाता पुनरीक्षण अ​भियान में विद्यालय में बैठे बीएलओ संवाद
बस्ती। जिले में रविवार को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) के तहत बूथों पर मतदाता सूची को दुरुस्त करने का काम हुआ। शहर से गांव तक बूथों पर बीएलओ मौजूद रहे और नए मतदाताओं के पंजीकरण के साथ सूची में नाम छूटने और त्रुटियों से संबंधित आवेदन लिए गए। हालांकि, मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने को लेकर युवाओं ने खास रुचि नहीं दिखाई।
विज्ञापन

कई बूथों पर पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा और इक्का-दुक्का लोग ही जानकारी लेने या आवेदन करने पहुंचे। वहीं, कुछ स्थानों पर मतदाता सूची में नाम और अन्य विवरणों की त्रुटियां ठीक कराने के लिए भी लोगों ने आवेदन दिए। नगर बाजार संवाद के अनुसार, नगर पंचायत नगर बाजार क्षेत्र में मतदाता सूची को दुरुस्त करने का अभियान चल रहा है। नए मतदाताओं के साथ ऐसे लोगों के नाम भी सूची में शामिल किए जा रहे हैं, जिनका नाम किसी कारणवश अब तक दर्ज नहीं हो पाया था। बीएलओ घर-घर संपर्क करने के साथ बूथों पर बैठकर भी प्रपत्र भरवा रहे हैं। क्षेत्र में अब तक 65 नए मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है।
विज्ञापन

बूथ संख्या 12 की बीएलओ पुष्पा देवी ने बताया कि उनके बूथ पर पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं के जरूरी दस्तावेज लेकर प्रपत्र भरवाए जा रहे हैं। साथ ही सूची से छूटे मतदाताओं का सत्यापन कर नाम जोड़ने की प्रक्रिया भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूथ संख्या 13 के बीएलओ शिवेंद्र ने बताया कि पात्र मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करना प्राथमिकता है, ताकि कोई भी मतदाता छूटने न पाए। बूथ संख्या 14 के बीएलओ संजय मिश्रा ने लोगों से समय रहते नाम जुड़वाने की अपील की। उन्होंने बताया कि जिनका नाम सूची में नहीं है, वे जरूरी दस्तावेज के साथ बूथ पर संपर्क कर सकते हैं। सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती ने बताया कि युवाओं को मतदाता बनने के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है। कप्तानगंज के चार बूथों पर 36 फार्म भरे गए : टिनिच। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के चार बूथों पर रविवार को नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए 36 फार्म भरे गए। बीएलओ ने फार्म-6 भरवाकर ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी की। प्राथमिक विद्यालय बैतौहा के बूथ संख्या 432 पर बीएलओ चंद्रावती ने 11 फार्म भरवाए।

प्राथमिक विद्यालय आमा के बूथ संख्या 428 और 429 पर बीएलओ सुमन देवी व प्रेमलता ने 10-10 फार्म भरवाए। वहीं, पूर्व माध्यमिक विद्यालय टिनिच शुक्ल के बूथ संख्या 427 पर बीएलओ राकेश ने पांच फार्म भरवाए। अभियान के तहत नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है।

परशुरामपुर में मतदाता पुनरीक्षण अभियान में विद्यालय में बैठे बीएलओ संवाद

परशुरामपुर में मतदाता पुनरीक्षण अभियान में विद्यालय में बैठे बीएलओ संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed