फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Block wise camp for artificial limbs from today

Basti News: कृत्रिम अंग के लिए ब्लॉकवार शिविर आज से

Tue, 04 Jul 2023 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 04 Jul 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Block wise camp for artificial limbs from today
बस्ती। जिला प्रशासन एवं भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) कानपुर से अधिकृत आसरा सेंटर हर्ष इंटरप्राइजेज दिव्यांगोंं के कृत्रिम अंग उपलब्ध कराने के लिए शिविर लगाएगा। इस शिविर में दिव्यांगो का चिह्नित कर उनकी नाप लेगा। यह शिविर 4 जुलाई से 10 अगस्त तक जिले के विभिन्न ब्लाॅकों में आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रभारी जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी श्रीप्रकाश पांडेय ने बताया कि दिव्यांगों को निशुल्क कृत्रिम अंग एवं उपकरण जैसे मोटराइज़्ड ट्राईसाइकिल, ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, बैशाखी, हियरिंग ऐड, स्मार्ट फ़ोन (विद्यार्थी), ब्रेल किट, डेज़ी प्लेयर, एमआर किट आदि उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए सभी ब्लाक मुख्यालयों पर पंजीकरण/परीक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

बताया कि सदर में 04 एवं 05 जुलाई, बनकटी में 06 एवं 10 जुलाई, कुदरहा में 11 एवं 12 जुलाई, बहादुरपुर में 13 एवं 14 जुलाई, साऊंघाट में 18 एवं 19 जुलाई, रुधौली में 20 एवं 21 जुलाई, सल्टौवा गोपालपुर में 25 एवं 26 जुलाई, रामनगर में 27 एवं 28 जुलाई, हर्रैया में 01 एवं 02 अगस्त, परशुरामपुर में 03 एवं 04 अगस्त, विक्रमजोत में 05 एवं 08 अगस्त तथा दुबौलिया में 09 एवं 10 अगस्त 2023 को पंजीकरण/परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, दो फोटो जिसमें दिव्यांगता प्रदर्शित हो, आधार कार्ड, यूडीआईडी कार्ड होना अनिवार्य है। पात्रता के लिए जरूरी है कि दिव्यांग ने तीन वर्ष के दौरान भारत सरकार/राज्य सरकार से उपकरण प्राप्त न किया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed