{"_id":"68af6809ab024014f00c304a","slug":"block-secretaries-and-employment-servants-were-trained-basti-news-c-207-1-bst1004-142764-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ब्लॉकों के सचिव, रोजगार सेवक हुए प्रशिक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ब्लॉकों के सचिव, रोजगार सेवक हुए प्रशिक्षित
Thu, 28 Aug 2025 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। मनरेगा योजनांतर्गत युक्तधारा एप के क्रियान्वयन के लिए सभी 14 ब्लॉकों में ट्रेनिंग का शेड्यूल जारी किया गया है। इसी क्रम में बुधवार को दो ब्लॉकों में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। रोजगार सेवक, ग्राम पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक और मनरेगा स्टाफ को शामिल किया गया, जिन्हें प्रशिक्षित कर युक्तधारा एप पर कार्य करने के तौर-तरीके बताए गए।
विकास खंड गौर और परशुरामपुर में मनरेगा योजनांतर्गत युक्त धारा के क्रियान्वयन को लेकर सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त रोजगार सेवक, ग्राम पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक, एपीओ एवं मनरेगा स्टाफ को प्रशिक्षण दिया गया। उपायुक्त श्रम एवं रोजगार संजय शर्मा ने बताया कि गौर में एपीओ विजय कुमार, बृजेश कुमार दूबे कंप्यूटर ऑपरेटर ने ट्रेनिंग दी। परशुरामपुर में एपीओ ताबिश खान और कंप्यूटर ऑपरेटर राहुल राव ने प्रशिक्षण में शामिल कर्मचारियों को टिप्स दिए। बताया कि 30 अगस्त तक प्रशिक्षण कार्यक्रम चलता रहेगा। युक्तधारा एप पर आनलाइन वर्क आर्डर लोड करना होगा। इससे पारदर्शिता आएगी। इसके लिए जिले में युक्तधारा पोर्टल लांच किया गया।