फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Block pramukh kidnaping Case registerd

हर्रैया ब्लॉक प्रमुख अगवा, नशे का इंजेक्शन लगाकर छोड़ा

Fri, 14 Jan 2022 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Block pramukh kidnaping Case registerd
हर्रैया ब्लॉक प्रमुख अगवा, नशे का इंजेक्शन लगाकर छोड़ा
विज्ञापन

बस्ती/हर्रैया। ब्लॉक प्रमुख हर्रैया के रहस्यमय ढंग से कार में अपहरण का मामला सामने आया है जिन्हें थोड़ी ही देर बाद नशे का इंजेक्शन लगाकर नकाब पहनाकर छोड़ भदावल पेट्रोलपंप के पास छोड़ दिया गया। चार जनवरी की घटना में 13 जनवरी को थाने पर तहरीर दी गई।
सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि तीन अज्ञात कार सवार लोगों के खिलाफ अपहरण के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। हर्रैया थाना क्षेत्र के भदावल खुर्द निवासी ब्लॉक प्रमुख विकास कुमार निषाद ने तहरीर में बताया है कि चार जनवरी शाम करीब सात बजे सावित्री सिंह स्मारक इंटर कॉलेज भदावल के पास खड़े थे। उसी समय काले रंग की कार से कुछ लोग आए और उन्हें जबरदस्ती खींच कर बैठा लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि अंदर बैठे तीन लोगों ने मिलकर उन्हें इंजेक्शन लगा दिया जिससे वह बेहोश हो गए। करीब आधे घंटे बाद भदावल बाजार के पास लोगों ने नकाब पहने एक व्यक्ति को लड़खड़ाते हुए देखा। पहले महिला समझकर लोगों ने नजरअंदाज किया लेकिन लड़खड़ाने की वजह से कुछ लोगों ने नकाब उठाया तो हैरान रह गए। उन्हें एक स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए। प्रमुख का कहना है कि थोड़ी देर बाद जब होश आया तो खुद को भदावल के एक बंगाली डॉक्टर के यहां थे। उस समय घबराहट में तहरीर नहीं दी लेकिन, बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर दी। तहरीर में यह नहीं बताया गया कि गाड़ी में सवार लोग कौन थे और किस मकसद से ऐसा किया। पुलिस प्रकरण की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed