फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Block Panchayat member injured in collision with unidentified vehicle dies during treatment.

Basti News: अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल क्षेत्र पंचायत सदस्य की इलाज के दौरान मौत

Wed, 05 Aug 2026 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Block Panchayat member injured in collision with unidentified vehicle dies during treatment.
लालगंज। क्षेत्र में 20 जुलाई को सड़क हादसे में घायल क्षेत्र पंचायत सदस्य की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही लालगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लालगंज थाना क्षेत्र के बारीघाट गांव निवासी बुद्धिराम 57 वर्ष 20 जुलाई को को रात नौ बजे लालगंज महादेवा सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तत्काल उनके परिजन लखनऊ ले गए थे वहां पर उनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा था लेकिन मंगलवार की रात नौ बजे उनका निधन हो गया। बुद्धिराम बारीघाट गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य थे। बुद्धिराम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि मृतक की चार बेटियां व तीन बेटे हैं। लालगंज पुलिस जांच में जुट गई है। लालगंज थाना प्रभारी विनय कुमार पाठक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed