{"_id":"64209d9bb94e7a2a5d0cf414","slug":"block-lumbni-duddhi-road-on-rumor-of-fathers-arrest-basti-news-c-7-1-100422-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: फादर की गिरफ्तारी की अफवाह पर ग्रामीणों ने किया लुंबनी-दुद्धी मार्ग जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: फादर की गिरफ्तारी की अफवाह पर ग्रामीणों ने किया लुंबनी-दुद्धी मार्ग जाम
Mon, 27 Mar 2023 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 27 Mar 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
बहादुरपुर। ईसाई धर्म के फादर की गिरफ्तारी की अफवाह पर कलवारी थाना क्षेत्र के लुंबनी-दुद्धी मार्ग स्थित बेइली गांव के पास रविवार को ग्रामीणों ने हाइवे मार्ग जाम कर दिया। करीब घंटेभर तक मार्ग जाम रहा। पुलिस के समझाने पर ग्रामीण हटे तब जाकर यातायात बहाल हुआ।
रविवार को किसी ने पुलिस को सूचना दी कि बेइली गांव में धर्म परिवर्तन के लिए ग्रामीणों को एक मकान में इकट्ठा किया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस से मकान में प्रार्थना होने की बात कही गई। पुलिस के अनुसार, प्रार्थना सभा के लिए आयोजकों के पास वैध अनुमति मिली तो टीम थाने लौट आई। इसी बीच किसी ने प्रार्थना स्थल पर अफवाह फैला दी कि फादर सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रार्थनासभा में शामिल होने पहुंचीं महिलाएं व पुरुष करीब एक घंटे हाइवे जाम कर दिया। हाइवे जाम की सूचना पर मय दलबल पहुंचे थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव के समझाने पर ग्रामीणों ने मार्ग खाली कर दिया।
--
यह है घटना क्रम
- थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि बेइली में धर्म परिवर्तन कराने के लिए ग्रामीणों को इकट्ठा किया जा रहा है। सूचना पर टीम भेजी गई तो पता चला कि जिस मकान में धर्म परिवर्तन की सूचना मिली है, वह इसी गांव के राममूरत का है। उस मकान को प्रार्थना सभा के लिए वैध तरीके से दीपक प्रधान निवासी सपनबाड़ी, पोस्ट-बडांनिया, जिला कंदमाल, राज्य-उड़ीसा ने एक समझौते के तहत लिया है। पुलिस वापस चली आई। कुछ देर बाद सूचना मिली कि ग्रामीणों ने हाइवे जाम कर दिया है। मय टीम पहुंचा तो ग्रामीणों ने बताया कि उनके फादर को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
-- -
नगर बाजार में 2014 में भी धर्म परिवर्तन की उड़ी थी अफवाह
जिले में धर्म परिवर्तन की अफवाह वर्ष 2014 में उड़ी थी। यह संज्ञान में आया था कि कुछ लोगों को विशेष समुदाय के धर्म गुरु धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। इसे संज्ञान में लेकर हिंदू युवा वाहिनी के लोगों ने तत्कालीन एसपी को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद यह बताया था कि वहां इस तरह की कोई बात नहीं है।
-- -- -- --
एसओ ने कहा
एसओ आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि फादर को एक सूचना के आधार पर थाने पर लाया गया था। उन्होंने पूछताछ में बताया कि उन्होंने प्रार्थना की अनुमति ली है। इस संबंध में फादर ने अनुमति पत्र भी पुलिस को दिखाया। इसके बाद उन्हें जाने दिया गया।