{"_id":"581ccfab4f1c1bab314386b8","slug":"black-bandaging-teachers-protested","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली पट्टी बांधकर शिक्षकों ने विरोध जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काली पट्टी बांधकर शिक्षकों ने विरोध जताया
अमर उजाला बस्ती
Updated Fri, 04 Nov 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
काली पट्टी बांधकर शिक्षकों ने विरोध जताया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉन वास्को स्कूल में गत दिन हुए हमले के विरोध में निजी स्कूल के शिक्षकों ने शुक्रवार को काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।
एसोसिएशन ऑफ इंडिपेंडेंट स्कूल के आह्वान पर जिले के निजी स्कूलों के शिक्षकों और कर्मचारियों ने डान वास्को की घटना पर विरोध जताया। जिला अध्यक्ष धीरेंद्र शुक्ला ने कहा कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। पुलिस मामले का अल्पीकरण कर रही है। सेंट्रल एकेडमी के प्रबंधक व जिला महामंत्री जेपी तिवारी ने कहा कि इस तरह की घटना को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जा सकती। बृहस्पतिवार को निजी स्कूलों के प्रबंधकों की बैठक में हुए निर्णय के मुताबिक शुक्रवार को प्रार्थना स्थल पर काली पट्टी बांधकर बच्चों के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि विद्यालय प्रबंधक व शिक्षक इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करेंगे। विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने की मांग की। अशोक शुक्ला, संतोष श्रीवास्तव, ओम प्रकाश आर्या, आरआर यादव, सीएल यादव, अरुन यादव, रामनाथ यादव, अवधेश सिंह, दीपक श्रीवास्तव, राहुल सिंह, राजेश चौधरी, राकेश दूबे, अनिल तिवारी सहित अन्य उपस्थित रहे।