{"_id":"610192388ebc3e789e061b7a","slug":"bku-workers-gave-memorandum-to-sdm-basti-news-gkp4035709200","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू लोक शक्ति गुट का एसडीएम को ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू लोक शक्ति गुट का एसडीएम को ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन दिया
बिजली आपूर्ति और मीटर-रीडिंग के मुताबिक बिल देने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
भानपुर। किसान समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भाकियू (लोक शक्ति गुट) के किसानों ने तहसील परिसर में पंचायत आयोजित की।
पंचायत के बाद में पांच सूत्री ज्ञापन जेएम/एसडीएम अमृत पाल कौर को देकर समस्या समाधान की मांग की। पंचायत में किसानों ने गांवों में समय से बिजली देने और मीटर रीडिंग के मुताबिक ही उपभोक्ताओं को बिल उपलब्ध कराए जाने की मांग की। मंडल अध्यक्ष अयोध्यानाथ तिवारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में रोस्टर के मुताबिक न तो बिजली मिल रही है, न ही मीटर रीडिंग के आधार पर लोगों को बिल उपलब्ध कराया जा रहा है। समय से बिल नहीं मिलने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने आधार कार्ड बनवाने के लिए ब्लॉक स्तर पर काउंटर खोलने की मांग की। भानपुर-रूधौली मार्ग से सरयू नहर पर भितेहरा से थुम्हवा पांडेय तक बनने वाली सड़क पर 800 मीटर तक गिट्टी डालकर छोड़ देने से लोगों को असुविधा हो रही है। इसे ठीक कराया जाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष संतकुमार और संचालन मुन्नीलाल यादव ने किया। इस मौके पर मोहम्मद उमर, वशंराज, जुगनू, हफीजुल्लाह, मुजीबुर्रहमान, अमेरिका चौहान, मंगल प्रसाद, सुनीता, राम सुरेमन, कपुरा देवी, जन्नतुन मौजूद रहीं।