फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BKU protests over 11 demands, including sugarcane price payment.

Basti News: गन्ना मूल्य भुगतान समेत 11 मांगों के लिए भाकियू का प्रदर्शन

Wed, 14 Oct 2026 02:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
BKU protests over 11 demands, including sugarcane price payment.
बनकटी। गन्ना किसानों के बकाया भुगतान, धान खरीद की व्यवस्था और बिजली कटौती समेत 11 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक मुख्यालय पर बैठक कर विरोध प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन बीडीओ भवानी प्रसाद शुक्ल को सौंपकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन

बैठक में किसानों ने वर्ष 1996 से 2025 तक का बकाया गन्ना मूल्य 14 दिनों के भीतर ब्याज सहित दिलाने और गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रुपये करने की मांग उठाई। जंगली जानवरों से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा देने, बंद पशु आश्रय केंद्रों को चालू कराने और धान क्रय केंद्र समय से खोलने की मांग भी की। कार्यकर्ताओं ने क्रय केंद्रों पर बोरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और गोदामों में भंडारित धान का शीघ्र उठान कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा अघोषित बिजली कटौती बंद करने, बिल जमा करने के बाद भी मीटर बिल में अधिक राशि जुड़ने की समस्या दूर करने, परिवार रजिस्टर की नकल और जन्म प्रमाणपत्र समय से उपलब्ध कराने तथा बोरिंग के छह माह बाद भी लंबित मजदूरी का भुगतान कराने की मांग की गई। बीडीओ ने अपने स्तर की समस्याओं का समाधान कराने और शेष मांगों को जिले पर भेजने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू ने चेतावनी दी कि मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान राम तेज चौधरी, परमात्मा चौधरी, रामकेश चौधरी, मानवेंद्र सिंह, दीनदयाल, रामजोखन चौधरी, दान बहादुर, अनिल चौधरी, गंगाराम, ऊषा देवी और राम प्रसाद मौजूद रहे।

-----------
भाकियू जनकल्याण गुट ने रामनगर ब्लॉक में लगाई पंचायत
भानपुर। किसान समस्याओं के समाधान के लिए भाकियू जनकल्याण गुट ने मंगलवार को ब्लॉक अध्यक्ष पतिराम चौधरी की अध्यक्षता में रामनगर ब्लॉक में पंचायत लगाई। प्रधानमंत्री को संबोधित आठ सूत्री मांग पत्र बीडीओ राजेश सिंह को सौंपा गया। किसान नेताओं ने कहा कि किसान आंदोलन के समय किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं। गेहूं और धान का मूल्य पांच हजार रुपये प्रति क्विंटल होना चाहिए। विद्यालयों में बच्चों की संख्या के सापेक्ष अध्यापकों की तैनाती की जाएं। बिजली के तारों के नीचे से पेड़ों की टहनियां कटवाई जाएं। धान क्रय केंद्रों को चालू कराने, जंगली जानवरों, नीलगायों से निजात दिलाने की मांग उठाई गई। इस मौके पर सुभाष तिवारी, रामनरायन चौधरी, अमरुल्लाह, कल्पराज पांडेय, कपिल देव चौधरी, निर्मल प्रसाद पाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed