फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   bku aggresive at cane problems

गन्ना किसानाें पर भाकियू मुख्ार

Fri, 08 Jan 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 08 Jan 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। भारतीय किसान यूनियन का प्रतिनिधिमंडल गुुरुवार को जिलाध्यक्ष राम
विज्ञापन
मनोहर चौधरी के नेतृत्व में डीएम और एसपी से मिल। भाकियू नेताओें ने किसान समस्याओं से अवगत कराया। भाकियू नेताओं ने कहा कि यदि गन्ना मूल्य निर्धारण, बकाया गन्ना मूल्य भुगतान सुनिश्चित न हुआ तो 9 जनवरी को दिन में 11 बजे से जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष किसान पंचायत का आयोजन किया जाएगा।

भाकियू मंडल महासचिव शोभाराम ठाकुर और मंडल उपाध्यक्ष दीवान चंद पटेल ने डीएम को बताया कि अभी तक गन्ना मूल्य निर्धारण न होने से किसान परेशान हैं। आपदा राहत चेक का वितरण नहीं किया जा रहा है। बड़ी संख्या में किसान आपदा राहत से वंचित हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति नाम मात्र की है।

इसके कारण सिंचाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान न हुआ तो भाकियू आंदोलन के लिए बाध्य होगी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 9 जनवरी को तहसील, ब्लॉक मुख्यालयों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, किसान, मजदूर किसान पंचायत में शामिल होंगे। प्रतिनिधिमंडल में राम नवल किसान, रामदास, मोहम्मद मुर्तजा, हरीराम किसान, गनीराम, डॉ. आरपी चौधरी आदि शामिल रहे।

आपदा राहत का चेक दिलाने की मांग
भानपुर। भाकियू भानू गुट के लोगों ने गुरुवार को रामनगर ब्लॉक पर किसान पंचायत आयोजित की। पंचायत की अध्यक्षता यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष रामदुलारे गौतम ने की। पंचायत को संबोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष सुभाष तिवारी ने आपदा राहत चेक तत्काल दिलाने और धान क्रय केंद्रों को अविलंब चालू कराने की मांग की।

तहसील अध्यक्ष ने कहा कि कृषि विभाग ऑनलाइन बीज की बिक्री पर मिलने वाली छूट की रकम तत्काल लाभार्थी के खाते में भेजा जाए। क्षेत्र के टूटी-फूटी सड़कों को ठीक कराने की मांग की। सुभाष तिवारी ने जंगली जानवरों, सूअरों, बंदरों, छुट्टा पशुओं से फसलों को बचाने की अपील की।

इससे संबंधित 11 सूत्रीय मांग पत्रों वाला ज्ञापन बीडीओ केपी त्रिपाठी को दिया। इस मौके पर अयोध्या नाथ तिवारी, राजेंद्र प्रसाद, सुभावती देवी, इंद्रमती, उर्मिला देवी, शांति देवी, राजबलि आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed