फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BJP's history is full of sacrifice, penance and service to the nation.

Basti News: भाजपा का इतिहास त्याग, तपस्या और राष्ट्र सेवा से परिपूर्ण

Sun, 03 May 2026 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 03 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
BJP's history is full of sacrifice, penance and service to the nation.
बस्ती। भाजपा बस्ती की जिला कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को जिला कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, जिला प्रशिक्षण वर्ग, बूथ समिति सत्यापन, शक्ति केंद्र प्रभारियों की नियुक्ति, मंडलों में साप्ताहिक बैठकें तथा मन की बात कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक के दौरान प्रशिक्षण वर्ग के लिए पंजीकरण किया गया, डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म की ट्रेनिंग दी गई तथा जिला प्रशिक्षण शुल्क भी जमा कराया गया। मन की बात कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रामनगर मंडल अध्यक्ष गिरिजेश यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का इतिहास त्याग, तपस्या और राष्ट्र सेवा से परिपूर्ण रहा है। उन्होंने बूथ विजय का संकल्प दोहराते हुए हर बूथ पर पन्ना प्रमुख एवं बूथ समिति को सक्रिय करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग’ 16 एवं 17 मई को प्रस्तावित है, जो दो दिवसीय होगा और इसमें कुल 12 सत्र आयोजित किए जाएंगे। इस प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्यशैली, पार्टी की रीति-नीति तथा आधुनिक कार्यप्रणाली से जोड़ा जाएगा। जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि चार मई को सभी मंडलों में एक साथ बैठकें आयोजित की जाएंगी तथा 10 मई तक सभी बूथों पर बूथ प्रभारियों की नियुक्ति कर सूची अनिवार्य रूप से कार्यालय में जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मंडल अध्यक्षों एवं प्रवासियों को निर्देशित किया कि शेष बूथ समितियों का गठन चार मई तक पूरा कर लिया जाए। इस दौरान पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य चिरंजीव चौरसिया, गोपेश्वर त्रिपाठी, राजेश पाल चौधरी, पूर्व विधायक रवि सोनकर, संजय प्रताप जायसवाल, दिव्य प्रकाश, राम सिंगार ओझा, गजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed