फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BJP women workers gheraoed the Congress office.

Basti News: भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस दफ्तर का घेराव

Wed, 14 Oct 2026 03:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
BJP women workers gheraoed the Congress office.
कांग्रेस कार्यालय पर घेराव के लिए जाती भाजपा महिला पदा​धिकारी व अन्य स्रोत पार्टी
बस्ती। कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की ओर से महिलाओं के प्रति कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में मंगलवार को भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिला कार्यालय का घेराव किया। महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन कर कांग्रेस नेतृत्व के रवैये के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के आह्वान पर जिला कार्यसमिति सदस्य चंदा श्रीवास्तव, पूर्व राज्य महिला आयोग सदस्य सुमन सिंह, जिला उपाध्यक्ष शालिनी मिश्र, शिवानी सिंह के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने जेएनयू प्रकरण के विरोध में पैदल मार्च निकाला। कांग्रेस जिला कार्यालय पर कांग्रेस मुर्दाबाद, राहुल गांधी होश में आओ, महिला विरोधी कांग्रेस हाय-हाय के नारे लगाए।
विज्ञापन

सुमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास महिलाओं के अपमान का रहा है। यह केवल एक विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि नारी सम्मान, न्याय और जवाबदेही के लिए उठी एक बुलंद आवाज है। कहा कि कांग्रेस पार्टी का चरित्र हमेशा से महिला विरोधी रहा है। कांग्रेस के नेता कभी महिलाओं के आरक्षण का विरोध करते हैं तो कभी देश की नारी का अपमान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूबी, सीता देवी, कौशल्या, सीमा, कृष्णावती, अंशु, सुधा, शिवानी, शबनम, सीमा देवी, चिरैता देवी, गायत्री, सुनीता, बबीता, दुर्गावती, सुभवती, रेनू, खुशी, रोहिणी, तारा, साधना, मुस्कान, ज्योति, सानिया, गौरा देवी, रागिनी, शीला, सरस्वती, नीतू, लता देवी, मधु, पूनम, आशा, नीता, निमिषा आदि मौजूद रहीं।व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed