{"_id":"64f4ccc18dff40920a0d5964","slug":"bjp-will-run-meri-maati-mera-desh-campaign-from-8th-basti-news-c-207-1-sgkp1004-3778-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आठ से भाजपा चलाएगी मेरी माटी, मेरा देश अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आठ से भाजपा चलाएगी मेरी माटी, मेरा देश अभियान
विज्ञापन
घर-घर जाकर कार्यकर्ता इकट्ठा करेंगे माटी व चावल
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। भाजपा की ओर से देश के शहीदों के सम्मान में आठ से 13 सितंबर तक मेरी माटी, मेरा देश अभियान शुरू किया जाना है। इसकी तैयारियों को लेकर जिले के तमाम इलाकों में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया। रुधौली के डाक बंगला परिसर में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि रवि सिंह व अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विजय तिवारी ने की।
मुख्य अतिथि ने कहा कि अभियान के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में संयोजक नियुक्त किए गए हैं। जिनके साथ कार्यकर्ता घर-घर जाकर आंगन की मिट्टी व चुटकी भर चावल व अमृत कलश भरेंगे। सभी कलश ब्लॉक मुख्यालयों पर इकट्ठा किए जाएंगे। इस मौके पर रवि प्रताप सिंह, राकेश उपाध्याय, विजय कुमार पांडेय, मनोज ठाकुर, राम उग्रह जायसवाल आदि मौजूद थे। बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार, भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेकानंद के शुक्ला के नेतृत्व में मेरी माटी, मेरा देश अभियान की तैयारी बैठक ब्लॉक में सभागार हुई। मौके पर अरविंद पाल, रघुनाथ सिंह, रविचंद्र पांडेय, मुरलीधर शुक्ला, रामकिशुन चौधरी, बाबूराम चौधरी आदि मौजूद रहे। सोनहा प्रतिनिधि के अनुसार, डाक बंगला परिसर में मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत भाजपा की बैठक हुई। मौके पर राजकुमार चौरसिया, विनय यादव, नितेश शर्मा, उमाकांत शुक्ल, शिवपूजन चौरसिया आदि मौजूद रहे।