{"_id":"6afb714fcb6a0a842504ff5e","slug":"bjp-to-launch-a-campaign-for-adding-new-names-to-the-electoral-roll-basti-news-c-207-1-bst1005-171917-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मतदाता सूची में नए नाम जुड़वाने के लिए भाजपा चलाएगी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मतदाता सूची में नए नाम जुड़वाने के लिए भाजपा चलाएगी अभियान
विज्ञापन
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में सोमवार को मतदाता जोड़ो अभियान की कार्यशाला गई। जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य अतिथि एवं क्षेत्रीय महामंत्री व जिला प्रभारी डॉ. सत्येंद्र सिन्हा ने अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि 19, 20 और 21 नवंबर को विधानसभा स्तर पर कार्यशाला के बाद शक्ति केंद्रों के अनुसार सभी बूथों पर अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी 18 नवंबर को हर्रैया और बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। जिला प्रभारी डॉ. सत्येंद्र सिन्हा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे मतदाता सूची की जांच करने के साथ फॉर्म-6 और फॉर्म-8 के वितरण तथा उन्हें ऑनलाइन और ऑफलाइन भरने की जानकारी लोगों को दें। उन्होंने बताया कि 22, 23 और 24 नवंबर को विशेष मतदाता जोड़ो अभियान में पार्टी के कार्यकर्ता बूथों पर लोगों को मतदाता सूची से जोड़वाने का काम करेंगे। 28 से 30 नवंबर तक महिला मतदाता जोड़ो अभियान तथा एक से तीन दिसंबर तक युवा मतदाता जोड़ो अभियान चलाया जाएगा। युवा अभियान के तहत 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को मतदाता बनाने पर जोर रहेगा।
कार्यशाला में क्षेत्रीय मंत्री वैभव पांडेय, विधानसभा प्रभारी प्रदीप चतुर्वेदी, लाल बाबा, राम ललित चौधरी, राकेश मिश्र, अमृत कुमार वर्मा, मंजू श्रीवास्तव, वरुण पांडेय, अमित गुप्ता, राम सूरत गौड़, प्रभु दयाल वर्मा, रवि चंद पांडेय, मनोज ठाकुर, नगेंद्र सिंह सिन्कू, विमलेंद्र सिंह, रवि कुमार तिवारी, अजय कुमार राजभर, अमलेश और जिला मीडिया प्रभारी अजय पाल सिंह मौजूद रहे।