फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BJP rudholi-SP Haraiya s candidate decleare

भाजपा ने रुधौली, सपा ने हर्रैया से घोषित किया उम्मीदवार

Tue, 08 Feb 2022 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
BJP rudholi-SP Haraiya s candidate  decleare
भाजपा ने रुधौली, सपा ने हर्रैया से घोषित किया उम्मीदवार
विज्ञापन

बस्ती। भाजपा ने रुधौली और समाजवादी पार्टी ने हर्रैया विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इस तरह भाजपा ने सभी पांच सीटों पर और सपा ने अब तक दो सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। लेकिन, सपा ने अभी सदर, रुधौली और महादेवा सीट पर अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

भाजपा ने विधायक संजय प्रताप जायसवाल का टिकट काटा तो उनकी पत्नी संगीता जायसवाल को टिकट सभी तरह की चर्चाओं पर विराम भी लगा दिया। संगीता जायसवाल वर्ष 2017 के निकाय चुनाव में जनपद के रुधौली नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के रूप में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी हैं। हालांकि उस चुनाव में उन्हें बसपा प्रत्याशी धीरसेन निषाद से 355 मतों से हार का सामना करना पड़ा था। संगीता को कुल 1641 मत प्राप्त हुए थे। अब वह विधानसभा प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में हैं। वहीं, परशुरामपुर ब्लॉक के पूर्व प्रमुख त्रयंबक पाठक को समाजवादी पार्टी ने विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार घोषित किया। सपा जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव ने इसकी पुष्टि की और बताया कि सदर, रुधौली व महादेवा के प्रत्याशियों की घोषणा भी जल्द हो जाएगी। त्रयंबक इससे पहले 2002 में सपा के टिकट पर हर्रैया विधानसभा व 2007 में भाजपा के टिकट पर इसी विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं। इसके बाद 2012 में दोबारा सपा के टिकट पर कप्तानगंज से चुनाव लड़े। तीनों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। त्रयंबक ने बताया कि वे तीन बार स्वयं व एक बार उनकी पत्नी गौरा परशुरामपुर ब्लॉक प्रमुख रह चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed