फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   bjp protested nagar panchayat meeting

नगर पंचायत बोर्ड की बैठक से बाहर गए भाजपाई

Sun, 28 Jan 2018 12:08 AM IST
basti
basti Updated Sun, 28 Jan 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
bjp protested nagar panchayat meeting
नगर पंचायत की बैठक हुई। - फोटो : amar ujala
रुधौली। 
विज्ञापन

नगर पंचायत बोर्ड की दूसरी बैठक में कई प्रस्तावों पर सहमति बनी। प्रतिनिधियों को बैठक में जाने से रोक ने पर भाजपा सदस्य बोर्ड की बैठक से बाहर चले गए। 
शनिवार को नगर पंचायत बोर्ड की दूसरी बैठक हुई। अध्यक्ष धीरसेन निषाद ने कहा कि यह नगर पंचायत अब भी ग्रामीण परिदृश्य में नजर आता है लेकिन एक साल के बाद शहरी परिदृश्य में नजर आएगा। नगर पंचायत के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। साथ ही प्रदेश सरकार से आर्थिक मदद ली जाएगी। बैठक में आमी नदी के पास स्थित अंत्येष्टि स्थल की बाउंड्री, कब्रिस्तान की बाउंड्री, भानपुर तिराहे पर अंबेडकर पार्क की स्थापना, सड़क, पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराने, पिछड़े क्षेत्रों में सोलर लाइट, मुख्य सड़क से जुड़ीं अन्य सड़कों को भी अतिक्रमण मुक्त कराने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके साथ ही प्रत्येक वार्ड में सोलर लाइट की व्यवस्था के साथ ही नगर पंचायत की ओर से कम किराए की दुकानों का निर्माण, संपत्ति रजिस्टर तथा दो फीसदी अतिरिक्त स्टांप शुल्क लेने, टैक्सी स्टैंड की व्यवस्था पर भी सहमति बनी। इस दौरान अधिशासी अधिकारी राम समुख, अध्यक्ष धीरसेन निषाद, सदस्य सुशीला देवी, लालमन कन्नौजिया, मोहम्मद अमीन, मोहम्मद आजम, राधा चौधरी, विवेक सिंह, इसहाक अली इदरीसी, रानी सिंह, शशांक कुमार, चंद्रशेखर मौजूद आदि सदस्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन


प्रतिनिधि नहीं ले सकते भाग : अध्यक्ष
नगर पंचायत कार्यालय में बोर्ड की दूसरी बैठक में भाग लेने के लिए पहुंचे सांसद प्रतिनिधि राकेश शर्मा और विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार पांडेय को बैठने से रोक दिया गया। दोनों प्रतिनिधियों के रोके जाने पर भाजपा सदस्य बैठक से उठकर बाहर चले गए। इस बाबत अध्यक्ष धीरसेन निषाद ने कहा कि शासनादेश के अनुसार यह एक सदन है। इसमें केवल संवैधानिक पद पर बैठे लोग ही हिस्सा ले सकते हैं न कि उनके प्रतिनिधि।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed