{"_id":"65d114f38406a49d0106169c","slug":"bjp-obc-morcha-burnt-the-effigy-of-akhilesh-basti-news-c-207-1-sgkp1003-111650-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: भाजपा ओबीसी मोर्चा ने अखिलेश का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: भाजपा ओबीसी मोर्चा ने अखिलेश का पुतला फूंका
Sun, 18 Feb 2024 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 18 Feb 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
शास्त्री चौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पर टिप्पणी से हैं नाराज
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को शास्त्री चौके पर सपा मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंका।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि यादव समाज का हित भाजपा में सुरक्षित है। अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को कठपुतली मुख्यमंत्री बताकर यादव समाज को अपमानित किया है। इससे भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। कहा कि अखिलेश यादव को राजनीति में भाषा की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए। भाजपा सबका साथ, सबका विकास के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव पर अभद्र टिप्पणी किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके लिए अखिलेश यादव पूरे देश से माफी मांगे वरना यादव समाज उन्हें माफ नहीं करेगा। लोकसभा के चुनाव में यादव समाज एकजुट होकर भाजपा के पक्ष में मतदान करेंगे। इस मौके पर एमएलसी. प्रतिनिधि संदीप यादव, आशुतोष यादव, प्रभात कुमार गौतम, सर्वेश यादव, तीजराम यादव, गौरीशंकर, सचिन सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।