फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   bjp nominated mlc candidate

एमएलसी चुनाव लड़ेगी भाजपा, प्रत्याशी तय

Sat, 13 Feb 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 13 Feb 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में सपा को वाक ओवर देने वाली भाजपा
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव में मौका नहीं देना चाहती है। भाजपा अपनी पार्टी से न सही तो बसपा में सेंधमारी करते हुए बसपा नेता प्रमोद कुमार चौधरी उर्फ गिल्लम चौधरी पर दांव आजमाया है।

बसपा नेता चौधरी कप्तानगंज से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ चुके हैं। सांसद और जिलाध्यक्ष इस चुनाव को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ते हुए अपने प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति बनाने में जुट गए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष का कहना है कि पंद्रह फरवरी को गिल्लम चौधरी नामांकन दाखिल करेंगे। कांग्रेस भी प्रत्याशी को लेकर मंथन कर रही है।

पंचायत चुनाव में एकतरफा जीत का डंका बजाने वाली सपा ने एमएलसी (निकाय) चुनाव के लिए कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह के भाई बृजकिशोर सिंह डिंपल को प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। बृजकिशोर सिंह का नामांकन भी दाखिल हो गया है।

बताया जाता है कि जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर अन्यमनस्क दिखे भाजपा और कांग्रेस के लोगों ने एमएलसी चुनाव में मजबूती के साथ उतरने का संदेश प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचाया। इसको देखते हुए भाजपा में कप्तानगंज ब्लॉक क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ चुके बसपा नेता प्रमोद कुमार उर्फ गिल्लम चौधरी समेत कई नामों पर मंथन चला।

भाजपा जिलाध्यक्ष पवन कुमार कसौधन ने बताया कि पार्टी ने गिल्लम चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया है। गिल्लम ने बसपा का साथ छोड़ दिया है। पंद्रह फरवरी को उनका नामांकन पत्र दाखिल कराया जाएगा।

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप नरायन पांडेय ने बताया कि पार्टी एमएलसी चुनाव में अपना प्रत्याशी उतारेगी। कुछ नामों पर विचार चल रहा है। नाम की घोषणा शनिवार या रविवार को कर दी जाएगी। सोमवार को नामांकन करा दिया जाएगा। कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ विधान परिषद का चुनाव लड़ेगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed