{"_id":"6238c0dd6f4eec6b411a0d85","slug":"bjp-made-subhash-yaduvansh-mlc-candidate-basti-news-gkp4306137130","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने सुभाष यदुवंश को बनाया एमएलसी प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने सुभाष यदुवंश को बनाया एमएलसी प्रत्याशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने सुभाष यदुवंश को बनाया एमएलसी प्रत्याशी
कुदरहा। भाजपा ने बस्ती-सिद्धार्थनगर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से सुभाष यदुवंश को उम्मीदवार बनाकर सभी चर्चाओं पर विराम लगा दिया। सुभाष मूलरूप से बस्ती जिले के कुदरहा विकास खंड के कचनी गांव के रहने वाले हैं और किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। मौजूदा समय में भाजपा के प्रदेश मंत्री भी हैं। सुभाष के एमएलसी प्रत्याशी बनाए जाने से गांव में खुशी की लहर है।
सुभाष इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन में मदन मोहन मालवीय कालेज गोरखपुर से बीटेक डिग्रीधारी हैं। पढ़ाई के दौरान इंजीनियरिंग कॉलेज में उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की इकाई का गठन किया। साथ ही परिषद का प्रसार अन्य कई इंजीनियरिंग कॉलेजों में भी किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद कई नौकरी ज्वाइन की, जब मन नहीं लगा तब उसे छोड़कर दिल्ली में कोचिंग सेंटर चलाने लगे। जहां कमजोर और युवा बच्चों को आईएएस, गेट, पीएसयू आज की तैयारी कराने लगे। धीरे-धीरे इनका नेटवर्क बढ़ता गया और 2006 में तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजयुमो धर्मेंद्र प्रधान ने अपनी टीम में राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य बनाया। अपने काम के बलबूते एक अच्छे कार्यकर्ता के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस बीच युवा मोर्चा में उत्तराखंड का प्रभार, राष्ट्रीय कार्यालय का प्रभार, राष्ट्रीय सदस्यता प्रमुख सहित अनेक जिम्मेदारियों का निर्वाह करते रहे। वर्ष 2016 में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य की टीम में प्रदेश मंत्री का दायित्व मिला। जिसके बाद तिरंगा यात्रा सह प्रभारी, नव मतदाता अभियान प्रभारी, विधानसभाओं में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन सह प्रभारी, लखनऊ में प्रधानमंत्री के रैली का सह प्रभारी, चुनाव कार्य कार्यक्रम विभाग एवं विस्तार योजना के सह प्रभारी की जिम्मेदारी निभाकर अपना कद बड़ा कर लिया। 2018 में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया। वर्ष 2020 में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने प्रदेश मंत्री बनाया।