फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BJP leader's strike postponed in four hours on DM's assurance

Basti News: डीएम के आश्वासन पर भाजपा नेता का धरना चार घंटे में स्थगित

Tue, 13 Aug 2024 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 13 Aug 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
BJP leader's strike postponed in four hours on DM's assurance
- पांच सूत्री मांगों के समर्थन में डीएम कार्यालय परिसर में शुरू किया था बेमियादी धरना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पांच सूत्री मांगों के समर्थन में सोमवार को भाजपा नेता चंद्रमणि पांडेय सुदामा ने डीएम कार्यालय परिसर में बेमियादी धरने पर बैठ गए। धरना चार घंटे भी नहीं चला कि डीएम रवीश कुमार ने सभी को बुलाकर समस्या सुना और हफ्तेभर में निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना स्थगित कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, भाजपा नेता चंद्रमणि पांडेय लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि हर्रैया में 100 शैय्या अस्पताल में मनमाने ढंग से हुई संविदा कर्मियों की भर्ती व अन्य अनियमितता में शामिल लोगों पर कार्रवाई की जाए, लेकिन इस पर प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। चंद्रमणि का आरोप है कि 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के तहत आने वाले गांवों में सर्किल रेट में अनियमितता बरती गई है। हर्रैया के बड़हर पेट्रोल पंप के बगल से महूघाट विशेषरगंज मार्ग पर भारी गुजर रहे हैं। इससे सड़क असमय खराब हो रही है। बताया कि प्रशासन से मांग की जा रही है कि सुरक्षित यातायात के लिए मार्ग पर हाईट बैरियर लगाई जाए। इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

हर्रैया ब्लॉक के बीईओ बड़कऊ वर्मा के कर्मचारी सेवा नियमावली के विपरीत आचरण करने के बाद भी उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई नहीं की जा रही है। बताया कि विभिन्न समस्याओं पर मुखर होकर आवाज उठाने पर प्रशासन ने उनकी शिक्षक पत्नी का वेतन रोक दिया है। इसके लिए लगभग सभी सरकारी फोरम पर प्रार्थनापत्र दे चुका हूं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। पूर्व सूचना के अनुसार, 12 अगस्त से बेमियादी धरना शुरू किया था, लेकिन डीएम ने चार घंटे में ही मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर स्थगित करा दिया। इस मौके पर विनोद कुमार पाठक, उमेश कुमार, उमेश भारती, ममता भारती, अर्जुन, झिनकान, वीरेंद्र, शिव कुमार, दिनेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed