फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BJP leaders staged a protest in Basti regarding various demands of farmers, submitted memorandum to DM

Basti News: किसानों की मांग को लेकर भाजपा नेताओं ने दिया धरना, डीएम के सौंपा ज्ञापन

Mon, 02 Sep 2024 06:18 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 02 Sep 2024 06:18 PM IST
विज्ञापन
BJP leaders staged a protest in Basti regarding various demands of farmers, submitted memorandum to DM
डीएम को ज्ञापन देते भाजपा नेता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती में खंड शिक्षा अधिकारी हर्रैया के स्थानांतरण व 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के अन्तर्गत आने वाले दो गांव गर्भूपुर व बरसांव के किसानों को संशोधित सर्किल रेट से मुआवजा देने की मांग को लेकर भाजपा नेता चंद्रमणि पांडेय सुदामा ने कलेक्ट्रेट में धरना दिया।

विज्ञापन



अतिरिक्त मजिस्ट्रेट व कोतवाल से वार्ता के बाद सात सदस्यीय टीम से जिलाधिकारी संग वार्ता हुई। डीएम के आश्वासन पर धरना समाप्त हो गया। चंद्रमणि 12 अगस्त को भी धरने पर बैठे थे। आश्वासन दिया लेकिन जब कोई पहल नहीं हुई तो 22 अगस्त को अनुस्मारक पत्र देकर बेमियादी धरने की चेतावनी दिया था।
विज्ञापन


इसके बावजूद कोई कार्रवाई न होने पर धरना दिया। उनका कहना था कि जनहित की समस्याओं के निस्तारण में अधिकारियों की हीलाहवाली से जहां आम जनता परेशान है। वहीं, सरकार की छवि खराब हो रही है। भाजपा नेता जगतबली सुनील सिंह, विनोद पाठक, हनुमंत प्रसाद पाठक,प्रेम त्रिपाठी, राजीव पाण्डेय,हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह , वेदप्रकाश त्रिपाठी, उपेन्द्र सिंह, जय प्रकाश त्रिपाठी, सत्यप्रकाश तिवारी, मोहंती गुप्ता किशन गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed