फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   bjp is again on castism and religion - rajbabbar

फिर जाति, धर्म पर उतरी भाजपा: राजबब्बर

Mon, 23 Oct 2017 11:32 PM IST
basti
basti Updated Mon, 23 Oct 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
bjp is again on castism and religion - rajbabbar
राजनी‌ितति - फोटो : amar ujala
बस्ती। 
विज्ञापन

इंदिरा गांधी जन्म शताब्दी समारोह में भाग लेने गोरखपुर जाते समय कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। स्वागत के दौरान कहा कि उपचुुनाव में हार से भाजपा फिर जाति और धर्म की राजनीति पर उतर आई है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने कहा कि करारी हार के बाद भाजपा शीर्ष नेताओं ने जनता की नब्ज पहचान ली है। 2019 के चुनाव में हार की आशंका के चलते धार्मिक भावनाओं का सहारा लेगी, ताकि चुनाव आने तक इसे वोट में तब्दील किया जा सके। भाजपा का असली चेहरा पहचान चुकी जनता दोबारा यह गलती नहीं करेगी। उत्तर प्रदेश में हो रहे निकाय चुनाव में ही जनता की मंशा साफ हो जाएगी। प्रदेश की हर सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। राजबब्बर के स्वागत में जिलाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप पांडेय के नेतृत्व में प्रेमशंकर द्विवेदी, पंकज द्विवेदी उपाध्यक्ष देवी प्रसाद पांडे, डॉ बीएच रिजवी, नर्वदेश्वर शुक्ला, सतीश तिवारी, पिंटू मिश्रा, अतीउल्लाह सिद्दीकी, विश्वनाथ चौधरी, नफीस अहमद, सुरेंद्र मिश्रा, डॉ शीला शर्मा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाद में जनपद के कांग्रेसजनों के साथ पूरा काफिला गोरखपुर के लिए इंदिरा गांधी जन्म शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए निकल पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed