फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BJP has given the right of reservation to Dalits and backwards: Pankaj

भाजपा ने दलितों व पिछड़ों को दिया आरक्षण का अधिकार : पंकज

Mon, 16 Aug 2021 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
BJP has given the right of reservation to Dalits and backwards: Pankaj
केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी का स्वागत करते विधायक दयाराम चौधरी। - फोटो : BASTI
भाजपा ने दलितों व पिछड़ों को दिया आरक्षण का अधिकार : पंकज
विज्ञापन

बस्ती। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा ने दलितों व पिछड़ों को संवैधानिक आरक्षण का अधिकार सही मायने में अब दिया है। कांग्रेस सत्ता में रहते हुए मंडल कमीशन लागू नहीं होने दिया। अब सरकार नहीं है तो कांग्रेस आरक्षण को लेकर आवाज उठा रही है। यह दलितों व पिछड़ों के साथ छलावा है।
यह कहना है केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का। वह सोमवार की देर शाम जनआशीर्वाद यात्रा लेकर यहां पहुंचे थे। पं. अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की नीतियां जन कल्याण की सोच पर आधारित हैं। उसे कार्यकर्ता घर-घर तक पहुंचाएं। विपक्षी दल सत्ता हासिल करने के लिए सोशल मीडिया, ट्विटर प अन्य माध्यमों से सत्ता पर काबिज होने का स्वप्न देख रहे हैं। आमजन के कल्याण के लिए सत्ता में पहुंची भाजपा फिर से उनके सपने को धूल धूसरित कर देगी। इससे पहले जनआशीर्वाद यात्रा का घघौआ सीमा पर सांसद हरीश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल के नेतृत्व में स्वागत किया गया। यह यात्रा पठकापुर, विक्रमजोत, पचवस शहीद स्थल, छावनी, बड़हरकला, मुरादीपुर हर्रैया भदावल संसरीपुर विहरागेट महराजगंज कप्तानगंज, गोटवा, फुटहिया होते हुए अटल विहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह पहुंची। यहां कार्यक्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, पालिकाध्यक्ष रूपम मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष प्रत्युष विक्रम सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, सदर विधायक दयाराम चौधरी, विधायक हर्रैया अजय सिंह, महादेवा रवि सोनकर, कप्तानगंज सीपी शुक्ला, रुधौली संजय प्रताप जायसवाल, पालिकाध्यक्ष रूपम मिश्रा, प्रभारी चिरंजीव चौरसिया, अखंड प्रताप सिंह के अलावा नगर महामंत्री सुभाष श्रीवास्तव डब्लू, वार्ड सदस्य प्रभाकर मणि त्रिपाठी भल्लू आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन

छावनी में पंकज ने शहीदों को किया नमन
जन आशीर्वाद यात्रा का कारंवा जैसे ही छावनी पहुंचा। यहां केंद्रीय मंत्री ने शहीद स्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने सांसद द्विवेदी, विधायक अजय सिंह व जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल व जिला उपाध्यक्ष प्रत्युष विक्रम सिंह के साथ शहीदों को नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed