फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BJP gave the responsibility of the district to Vivekananda

Basti News: भाजपा ने विवेकानंद को दी जिले की जिम्मेदारी, महेश हटे

Sat, 16 Sep 2023 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 16 Sep 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
BJP gave the responsibility of the district to Vivekananda
बस्ती। उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने जिलों में संगठन के नए मुखिया के नामों की घोषणा शुक्रवार को दिन में 12 बजे कर दी। बस्ती में भाजपा ने विवेकानंद मिश्रा पर भरोसा जताया है। मिलनसार विवेकानंद मिश्र जिले के गोटवा तिलकपुर के निवासी हैं। इनके पिता सेवानिवृत्त शिक्षक हैं।
विज्ञापन

वह राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हैं। विवेकानंद गोटवा इंटर काॅलेज में प्रवक्ता हैं। इनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1998 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरू हुई। एबीवीपी से जुड़ने के बाद वर्ष 1999 से 2000 तक प्रयागराज में विश्व विद्यालय इकाई प्रमुख रहे। 2001 से 2002 तक महानगर सहमंत्री, 2002 से 2003 तक महानगर मंत्री, 2006 से 2010 तक बस्ती में जिला प्रमुख रहे। 2010 से 2012 तक भाजपा युवा मोर्चा में बस्ती सिद्धार्थनगर व संतकबीर नगर के विभाग संयोजक के साथ ही सिद्धार्थनगर के जिला प्रभारी भी रहे। 2012 में भाजपा के जिला सदस्यता प्रमुख बनाए गए।
विज्ञापन

2013 से 2016 तक जिला उपाध्यक्ष व 2016 से अब तक 2 बार भाजपा के जिला महामंत्री रहे। विवेकानंद भाजपा के पुराने और जमीनी कार्यकर्ता हैं। चुनाव में नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बनाने में कुशल माने जाने वाले विवेकानंद को अध्यक्ष बनाए जाने से उन पुराने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। जिलाध्यक्ष मनाेनयन के बाद उन्होंने कहा कि वह नए एवं पुराने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे। सभी से बेहतर समन्वय स्थापित कर पार्टी को सफलताएं की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाना ही लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed