{"_id":"5cbe072ebdec22140559cdb1","slug":"bjp-candidate-harish-filed-nomination","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रत्याशी हरीश ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रत्याशी हरीश ने किया नामांकन
Mon, 22 Apr 2019 11:55 PM IST
राकेश पांडेय
basti
basti
Published by: राकेश पांडेय
Updated Mon, 22 Apr 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
नामांकन दाखिल करते हरीश द्विवेदी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी से लोकसभा प्रत्याशी सांसद हरीश द्विवेदी ने सोमवार को शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन किया। दो सेट में नामांकन के समय सूबे कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान, आबकारी मंत्री राजा जय प्रताप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल, दयाशंकर सिंह के अलावा बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे।
भाजपा प्रत्याशी सांसद हरीश द्विवेदी के नामांकन से पहले राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में जनसभा आयोजित की गई। युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा कि पूरे देश में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रचंड लहर चल रही है। आगामी 23 मई को प्रचंड बहुमत के साथ एक बार फिर देश में मोदी सरकार बनेगी जो पूरे विश्व में भारतवर्ष के विकास को एक नया कीर्तिमान देने का कार्य करेगी। इस शहर में गठबंधन सहित विपक्ष के सभी दलों का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी ने कहा कि बस्ती की सम्मानित जनता गठबंधन और कांग्रेस के प्रत्याशियों की करतूत से वाकिफ है। जिस प्रकार से जनता का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है उससे यह प्रतीत हो रहा है कि अब बस्ती को विकसित होने से कोई नहीं रोक पाएगा। कार्यकर्ताओं और समर्थकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यही जोश और उत्साह आगामी 12 मई तक बनाए रखने की आवश्यकता है। जिससे इस सीट पर पार्टी को ऐतिहासिक जीत हासिल हो सके। लोकसभा चुनाव प्रभारी देवेंद्र सिंह, पांचों विधायकों के अलावा भूपेश चौबे, सतीश द्विवेदी, रूपम मिश्रा और राम सिंगार ओझा ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने किया और संचालन जिला महामंत्री विवेकानंद मिश्र ने किया। इस अवसर पर युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय, आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष संजय राय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र नाथ तिवारी, दयाशंकर मिश्र, ममता पांडेय, अजय सिंह गौतम, अज्जू हिंदुस्थानी, प्रेम सागर तिवारी, सुशील सिंह, यशकांत सिंह, अनिल सिंह, त्रयंबक पाठक, नागर दास मिश्र, नितेश शर्मा, अमृत वर्मा, राजेश पाल, अमित शुक्ल आदि मौजूद रहे।