{"_id":"6215275bcd96564abf76431f","slug":"bjp-calling-me-a-terrorist-by-not-counting-my-work-kejriwal-basti-news-gkp427824662","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा अपने काम न गिनाकर मुझे आतंकवादी बता रही: केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा अपने काम न गिनाकर मुझे आतंकवादी बता रही: केजरीवाल
विज्ञापन
रुधौली में चुनावी जनसभा को संबोधित करते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा अपने काम न गिनाकर मुझे आतंकवादी बता रही : केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने बस्ती के रुधौली में भाजपा पर जमकर हमला बोला
कहा-यूपी सरकार ने पिछले पांच सालों में कोई भी बेहतर कार्य नहीं किया
बस्ती/रुधौली। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को रुधौली के बुद्धि बाजार में आयोजित जनसभा में भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी समेत भाजपा के तमाम पदाधिकारी अपने कामों को न गिनाकर मुझे आतंकवादी घोषित कर रहे हैं, यह इनकी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले पांच साल तक भाजपा की सरकार रही, लेकिन इन्होंने कोई बेहतर कार्य नहीं किया।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ा है। महंगाई बढ़ी है। सड़क, बिजली के कामों को केवल कागजों पर दिखाया गया है। वहीं, दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने सड़क, स्कूल और अस्पतालों पर जबरदस्त काम किया है। आज दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों से लगभग तीन लाख से अधिक छात्र निकलकर सरकारी स्कूलों में प्रवेश ले रहे हैं। यदि उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो दिल्ली की तर्ज पर स्कूलों, अस्पतालों, सड़क, पानी और बिजली की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। कहा कि दिल्ली सरकार के कार्यों का नतीजा है कि जब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी भारत आई थीं तो उन्होंने किसी भी भाजपा शासित प्रदेश में न जाने की बात कहकर सिर्फ दिल्ली के स्कूलों को देखने की बात कही।
--
अपने बच्चों के भविष्य के लिए आप पर भरोसा करें : केजरीवाल
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार पिछले पांच सालों से श्मशान घाट व कब्रिस्तान बनवा रही है। अगर जनता को श्मशान घाट और कब्रिस्तान से फुर्सत मिल गई हो तो वह अपने बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए स्कूलों, अस्पतालों व सड़क, बिजली, पानी इत्यादि को बेहतर बनाने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) पर भरोसा करे। आम आदमी पार्टी की नकल करते हुए उत्तर प्रदेश के चुनाव में भाजपा सपा व कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों ने फ्री बिजली देने की घोषणा की है। तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि यदि नकल करनी है तो केजरीवाल के कामों की करो। उत्तर प्रदेश में चुनाव तो विकास के मुद्दों पर लड़ा जाता है, लेकिन जब टिकट के बंटवारे व जनता से वोट लेने की बात आती है तो जनता को जाति धर्म और मजहब के नाम पर भड़काया और बांटा जाता है।
विज्ञापन
--
प्रदेश का नौजवान, छात्र और आमजन परेशान : संजय सिंह
राज्यसभा सांसद एवं आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने बिजली, पानी, शिक्षा, अस्पताल सहित अन्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सतत प्रयास किया है। उसी का परिणाम है कि आज दिल्ली में हर गरीब व्यक्ति को पीने को शुद्ध पानी, इलाज के लिए बेहतर अस्पताल, बच्चों को शिक्षा के लिए बेहतर सरकारी स्कूल मिल रहे हैं। उत्तर प्रदेश में नौकरी न मिलने से नौजवान, शिक्षा की बेहतर सुविधा न होने से छात्र, महंगाई बढ़ने से आम जनमानस परेशान है। पूर्व विधायक आदित्य विक्रम सिंह ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ पार्टी के टिकट पर नहीं, बल्कि जनता के बलबूते पर लड़ा जा रहा है।
सभा को प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, प्रदेश महासचिव दिनेश पटेल, दिल्ली मॉडल टाउन विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष रामयज्ञ निषाद, पूर्व विधायक आदित्य विक्रम सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रेमचंद चौधरी, प्रशांत पांडेय, पूर्व प्रधान हाजी जैनुल्लाह, अंकुर तिवारी, ब्लाक प्रमुख अनूप चौधरी के साथ जनपद के पांचों विधानसभाओं के प्रत्याशियों ने भी संबोधित किया।