फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BJP brainstormed on membership campaign

Basti News: सदस्यता अभियान पर भाजपा ने किया मंथन

Sat, 24 Aug 2024 04:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 24 Aug 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
BJP brainstormed on membership campaign
भाजपा कार्यालय पर सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला को विधान परिषद सदस्य डा धर्मेन्द्र सिंह ने स
प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह बोले- 25 से होगी मंडल स्तरीय कार्यशाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर पुराना डाकखाना स्थित कार्यालय परिसर में शुक्रवार को कार्यशाला आयोजित की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डाॅ. धर्मेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं का संबोधित करते हुए कहा कि मंडल स्तर पर 25 से 27 अगस्त और बूथ स्तर पर 31 अगस्त को कार्यशाला आयोजित होगी। सभी मोर्चों और विभाग प्रकोष्ठ की 24 से 30 अगस्त तक कार्यशाला होगी। जिला स्तर पर सदस्यता टोली में कुल 5 सदस्य होंगे, शक्ति केंद्र पर वरिष्ठ कार्यकर्ता को सदस्यता सहयोगी बनाया जाएगा। बूथों पर कार्यशाला का आयोजन 31 अगस्त को होगा। सभी 2151 बूथों पर 200 सदस्य बनाने होंगे। एक मोबाइल नंबर से एक ही सदस्य बनेगा। कहा कि विपक्ष का प्रपंच ज्यादा लंबा चलने वाला नहीं है। हम सब एक विचारधारा पर चलने वाले संगठन के सिपाही हैं।

सशक्त और सक्षम भारत के साथ सबका साथ सबका विकास के मंत्र को चरितार्थ करने वाले लोग हैं। मौके पर जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, हर्रैया विधायक अजय सिंह, अमृत कुमार वर्मा, देवेंद्र सिंह, राजेंद्र नाथ तिवारी, राम सिंगार ओझा, गोपेश्वर त्रिपाठी, पवन कसौधन, महेश शुक्ल, अनूप खरे, भानु प्रकाश मिश्र, चंद्र शेखर मुन्ना, अनिल दुबे, मानस भूषण त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed