{"_id":"621bc30596789223524b656f","slug":"bjp-and-bsp-workers-fight-basti-news-gkp42839255","type":"story","status":"publish","title_hn":"परशुरामपुर में बसपा, भाजपा समर्थकों में घमासान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परशुरामपुर में बसपा, भाजपा समर्थकों में घमासान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परशुरामपुर में बसपा, भाजपा समर्थकों में घमासान
परशुरामपुर (बस्ती)। जिले के हर्रैया विधानसभा क्षेत्र के परशुरामपुर कस्बे में पठकापुर संपर्क मार्ग तिराहे पर स्थित बहुजन समाज पार्टी कार्यालय पर शनिवार आधीरात को पहुंचे लग्जरी गाड़ियों पर सवार भाजपा समर्थकों से जमकर झड़प हुई। संघर्ष में दोनों पक्षों के कई लोग चोटहिल हुए।
विवाद की जानकारी होने पर पहुंचे एसओ परशुरामपुर समेत दो पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए हैं। इस दौरान बसपा कार्यालय के बाहर खड़ी बसपा उम्मीदवार राजकिशोर सिंह की गाड़ी और दो अन्य लग्जरी वाहनों पर पथराव किए गए जिससे उनके शीशे टूट गए। बवाल की सूचना पर जब बसपा समर्थकों का जमावड़ा लगने लगा तो लोग कस्बे की तरफ भागे। उसी दौरान उसी रास्ते से गुजर रही भाजपा की प्रचार में लगी दो लग्जरी कार पर बसपा समर्थकों ने ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बाद में परशुरामपुर के एसओ आलोक सोनी ने परशुरामपुर थाने पर हर्रैया विधानसभा के बसपा प्रत्याशी तथा उनके 15-20 समर्थक एवं 15-20 भाजपा कार्यकर्ताओं पर लोक सेवक पर हमला, बलवा, संपत्ति को क्षतिग्रस्त करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।
तहरीर में कहा गया है कि शनिवार की रात करीब साढ़े दस बजे वह क्षेत्र भ्रमण पर अपने सरकारी वाहन से जा रहे थे। कस्बे मे एक मकान के सामने बसपा की तीन-चार गाड़ियां खड़ी थीं तथा 15-20 लोग मौजूद थे। बकौल एसओ उन्होंने भीड़भाड़ हटाने को कहा। इसके बाद दूसरी तरफ से 15-20 भाजपा के समर्थक आ गए तथा बसपा कार्यकर्ताओं से कहासुनी करने लगे। इसी बीच उनमें ईंट- पत्थर चलने लगे। सूचना पाकर सीओ शेषमणि उपाध्याय हर्रैया, गौर, छावनी थाने की फोर्स भी पहुंच गई। कुछ देर बाद डीएम सौम्या अग्रवाल, एसपी आशीष श्रीवास्तव भी पहुंचे और बसपा प्रत्याशी व अन्य लोगों से पूछताछ की।