फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Biometric attendance is not being taken, will be deprived of salary

Basti News: नहीं लग रही बायोमेट्रिक हाजिरी, वेतन से रह जाएंगे वंचित

Wed, 04 Feb 2026 01:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Biometric attendance is not being taken, will be deprived of salary
बस्ती। सीएचसी-पीएचसी पर काम करने वाले चिकित्सकों और अन्य स्टॉफ का जनवरी-फरवरी 2026 का वेतन रुक सकता है। सीएमओ के निर्देश के बाद भी किसी सीएचसी और पीएचसी पर बायोमेट्रिक हाजिरी नहीं लगाई गई है। शासन की सख्ती के बाद माना जा रहा है कि वेतन भुगतान पर रोक लग सकती है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजीव निगम का कहना है कि 18 दिसंबर को पत्र लिखकर सभी अधीक्षक व प्रभारी चिकित्साधिकारी सीएचसी-पीएचसी को बायोमैट्रिक हाजिरी सुनिश्चित कराने के लिए निर्देशित किया जा चुका है। प्रत्येक माह आहरित होने वाले वेतन व मानदेय के बिल के भुगतान के लिए बिल के साथ बायोमैट्रिक हाजिरी अनिवार्य रूप से संलग्न किया जाना है, अन्यथा भुगतान नहीं किया जाएगा। लंबे समय से शासन को लगातार यह शिकायत मिल रही थी कि सीएचसी व पीएचसी पर तैनात चिकित्सक व स्टॉफ में से अधिकांश समय से ड्यूटी पर नहीं पहुंचते हैं।
विज्ञापन

समय से पहले ही अस्पताल छोड़ देते हैं। कुछ स्टॉफ तो बिना ड्यूटी पर गए ही वेतन ले रहे हैं। इसमें चिकित्सक व अन्य स्टाफ शामिल हैं। इससे जहां एक ओर विभाग की छवि खराब होती है, वहीं आम लोगों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ नहीं मिल पाता है। इसे देखते हुए शासन ने जनवरी 2026 से बायोमैट्रिक हाजिरी अनिवार्य कर दिया है। पहली जनवरी से इसे सख्ती से लागू भी कर दिया गया। जिले में इसके नोडल एसीएमओ डॉ. एके गुप्ता को बनाया गया है। सभी सीएचसी व पीएचसी को पत्र लिखकर इस पर सख्ती के साथ अमल कराने का निर्देश दिया गया। अब जबकि जनवरी माह समाप्त हो चुका है और फरवरी चालू है, ऐसे में स्टॉफ का वेतन भुगतान होने में संकट खड़ा हो सकता है। मालूम हो रहा है कि किसी सीएचसी व पीएचसी पर बायोमैट्रिक हाजिरी की व्यवस्था ही नहीं कराई गई है। अगर शासन के निर्देश का सख्ती से पालन हुआ तो सभी स्टॉफ का वेतन रुक सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed