फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Biker injured after hitting railing

Basti News: रेलिंग से टकराकर बाइक सवार घायल

Wed, 05 Aug 2026 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Biker injured after hitting railing
महराजगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग पर महराजगंज कस्बे के ओवरब्रिज पर बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार देवरिया जनपद के लार थाना क्षेत्र के सड़कड़ा निवासी अंकित शर्मा 25 वर्ष बाइक से गोरखपुर के मोहद्दीपुर स्थित कंपनी से कार्य समाप्त कर परसपुर गोंडा जा रहे थे। बुधवार सुबह करीब आठ बजे महराजगंज ओवरब्रिज पर अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकराई गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज भेजवाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। महराजगंज पुलिस ने घटना की सूचना घायल के परिजन को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed