फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bike riding youth dies after being hit by trailer

Basti News: ट्रेलर की चपेट से बाइक सवार युवक की मौत

Mon, 04 Dec 2023 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 04 Dec 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies after being hit by trailer
पौन घंटे तक नहीं पहुंचा 108 एंबुलेंस तो बढ़ा लोगों का गुस्सा, बांसी मार्ग जाम किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
वाल्टरगंज। बहन के गौने का सामान लेकर लौटे रहे बाइक सवार युवक को वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बस्ती-बांसी मार्ग के सरैया गांव के पास तेज रफ्तर ट्रेलर ने चपेट में ले लिया। इससे बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। मौजूद भीड़ में किसी ने 108 व स्थानीय पुलिस को फोन कर हादसे की जानकरी दी। आधा घंटे तक पुलिस व एंबुलेंस न पहुंचने पर लोगों का गुस्सा बढ़ गया और मार्ग जाम कर दिया। पुलिस ऑटो से घायल को ले जाने लगी, मगर कुछ दूरी पर जाने के बाद ऑटो से उतारकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां घायल को मृत घोषित कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बाबा मझौआ खुर्द निवासी आदित्यधर द्विवेदी पुत्र स्व. सत्यप्रकाश धर द्विवेदी बड़े पिता के बेटे अनुराग पुत्र श्रीप्रकाश धर द्विवेदी के साथ बहन के गौना का सामान लेने बस्ती गए थे। लौटते वक्त रुधौली से बस्ती की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने सामने से जोरदार ठोकर मार दिया। आदित्य की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनुराग घायल हो गया।
विज्ञापन

चालक ट्रेलर को सड़क पर छोड़कर मौके से फरार हो गया। अनुराग ने बताया कि उसकी बहन का आज गौना कराने मेहमान घर पर आए हैं। बहन का कुछ सामान लेना शेष रह गया था। सामान लेने चचेरे भाई आदित्य को साथ लेकर बस्ती गया था। लौटते वक्त ट्रेलर ने विपरीत दिशा में आकर ठोकर मार दिया। हादसा देखकर रुके राहगीरों ने तत्काल 108 व वाल्टरगंज थाने को फोन कर जानकारी दी। एंबुलेंस और पुलिस का इंतजार करते राहगीरों का गुस्सा बढ़ता गया और बस्ती-बांसी मार्ग को दोनों तरफ से जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधा घंटे बाद पहुंची पुलिस ने आदित्य को प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल लेकर जा रही थी, तभी भादी खुर्द पड़ाव पर पहुंचे एंबुलेंस को रोककर जिला अस्पताल लेकर गई। जहां पर देंखते ही ङाॅक्टरों ने युवक मृत घोषित कर दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed