{"_id":"66143e6dae33aa55b7094d64","slug":"bike-riding-student-dies-after-being-hit-by-trailer-basti-news-c-206-1-mhg1002-119601-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार छात्र की मौत
Tue, 09 Apr 2024 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 09 Apr 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-भागने के चक्कर में ट्रेलर में फंसकर चार किलोमीटर तक घिसटती रही बाइक, गेहूं की कटाई कराने गया था छात्र
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मनिकौरा निर्माणाधीन अंडरपास के समीप ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार कक्षा आठ छात्र की मौत हो गई। चालक भागने के चक्कर में बाइक को चार किलोमीटर तक घिसटता रहा। भैया फरेंदा के करीब पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में ले लिया।
फरेंदा थाना क्षेत्र के पिचरूखी निवासी रामरक्षा मौर्य का 18 वर्षीय पुत्र आदर्श मौर्या सोमवार को दिन में गेहूं की कटाई कराने के लिए पाही सेमरा महराज गया था। जहां से करीब पांच बजे लौट रहा था। अभी वह मनिकौरा चौराहे के करीब पहुंचा था कि सोनौली से तेज रफ्तार से आ रही ट्रेलर की चपेट में आ गया, जिससे छात्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बाइक ट्रेलर में फंस कर चार किलोमीटर तक घिसटती रही।
भैया फरेंदा के समीप पहुंचे सीओ नौतनवा की नजर ट्रेलर पर पड़ी तो उसका पीछा करने लगे। गुजरपुरवा चौराहे के समीप ट्रेलर से बाइक नीचे गिर गई। जिसे कब्जे में लेकर पुलिस कार्रवाई में जुटी हैं। घटना की सूचना छात्र के परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। परिजन तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए। छात्र कस्बे के चंद्रा पब्लिक स्कूल आनंदनगर में पढ़ता था। इस संबंध में सीओ अनिरूद्ध कुमार ने बताया कि ट्रेलर को कब्जे में ले लिया गया हैं। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
आदर्श की मौत के बाद गम में डूबे छात्र
सड़क हादसे में आदर्श मौर्या की मौत की खबर विद्यालय को मिली तो सभी छात्रों के साथ विद्यालय परिवार ने शोक जताया। प्रबंधक सुधेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि छात्र की मौत के कारण मंगलवार को विद्यालय बंद रहेगा। उनकी मौत पर प्रधानाचार्य जगमोहन मिश्रा, राजेश सहानी, हरिबहादुर, पुरुषोत्तम पांडेय व विनय श्रीवास्तव सहित ग्राम प्रधान बेचन निषाद ने शोक जताया है।