{"_id":"63445f310103b664a40feff5","slug":"bike-riding-miscreants-snatched-mobile-phone-from-woman-basti-news-gkp4535093139","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: बाइक सवार बदमाशों ने महिला से छीना मोबाइल फोन, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: बाइक सवार बदमाशों ने महिला से छीना मोबाइल फोन, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 11 Oct 2022 10:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 10:00 AM IST
सार
लालगंज थाना क्षेत्र के मथौली निवासी रामपियारे गौड़ ने तहरीर देकर बताया है कि आठ अक्तूबर को वह अपनी पत्नी के साथ बाइक से जा रहे थे। अभी मथौली टावर के पास पहुंचे थे कि तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग आए और उनकी पत्नी के हाथ से मोबाइल फोन छीनकर भाग निकले।
विज्ञापन
सांकेतिक।
- फोटो : iStock
विस्तार
लालगंज थानाक्षेत्र के मथौली मोबाइल टॉवर के पास मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने महिला से मोबाइल फोन छीन लिया। पुलिस ने नीले रंग की मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात बदमाशों पर मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
लालगंज थाना क्षेत्र के मथौली निवासी रामपियारे गौड़ ने तहरीर देकर बताया है कि आठ अक्तूबर को वह अपनी पत्नी के साथ बाइक से जा रहे थे। अभी मथौली टावर के पास पहुंचे थे कि तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग आए और उनकी पत्नी के हाथ से मोबाइल फोन छीनकर भाग निकले। इससे पूर्व, मथौली तालाब के पास भी बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के हाथ से झोला छीन लिया था।
उस मामले में मथौली की रहने वाली पीड़िता सुमन पत्नी शिवकुमार ने तहरीर देकर बताया था कि 19 सितंबर को दिन में वह एसबीआई लालगंज शाखा से एक हजार रुपये निकालकर घर लौट रही थीं। गांव के तालाब के पास बाइक सवार बदमाशों ने झोला छीन लिया था। झोले में राशन कार्ड, पैनकार्ड, आधार कार्ड और मोबाइल रखा हुआ था। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष दिलीप सिंह का कहना है कि दोनों घटनाओं नीले रंग की बाइक का इस्तेमाल हुआ है। हुलिया व अन्य जानकारियों के आधार पर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।