{"_id":"67fab8655f9e513b500a4479","slug":"bike-riding-miscreants-beat-up-a-young-man-and-snatched-rs-10000-from-him-basti-news-c-207-1-sgkp1006-134929-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारपीट कर 10 हजार छीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारपीट कर 10 हजार छीने
Sun, 13 Apr 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 13 Apr 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के देईसाड़ बानपुर मार्ग के उमा माहेश्वरी महाविद्यालय भोगीपुर के निकट दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने एक युवक की पिटाई करके 10 हजार रुपये छीन लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज व अन्य माध्यमों से छानबीन में जुटी है।
लालगंज थाना क्षेत्र के नौना गांव निवासी निवासी आकाश ने बताया कि शनिवार को अपने घर से 10 हजार रुपये लेकर देईसाड़ ग्राहक सेवा केंद्र पर जमा करने जा रहा था। दोपहर करीब 12:30 बजे भोगीपुर महाविद्यालय के निकट पीछे से मुंह पर गमछा बंधे हुए दो बाइक पर चार लोग पहुंचे और उसे रोक दिया।
आरोप है कि धमकी देते हुए पहले मोबाइल छीन कर फेंक दिया उसके बाद मारपीट कर जेब में रखे 10 हजार रुपये निकाल लिए। धमकी देते हुए भीगीपुर की तरफ भाग निकले। एसओ सुशील ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है। सीसीटीवी फुटेज आदि की जांच की जा रही है। संवाद