{"_id":"62a4d61720b7b26d284b095b","slug":"bike-riding-attackers-shot-the-young-man-basti-news-gkp4400005136","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार हमलावरों ने युवक को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार हमलावरों ने युवक को मारी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार हमलावरों ने युवक को मारी गोली
बस्ती। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के चैनपुरा ओवरब्रिज पर शनिवार दोपहर करीब 12 बजे बाइक सवार हमलावरों ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य के बेटे को गोली मार दी। वह छोटे भाई के साथ शहर में कंप्यूटर क्लास करने जा रहा था। बाइक सवार दो हमलावरों में एक ने काला गमछा बांध रखा था। जबकि दूसरे का चेहरा खुला था।
गोली मारने के बाद हमलावर घायल 18 वर्षीय युवक वजेदुल्लाह का लैपटॉप वाला बैग छीन लिया। जबकि छोटे भाई वसामुल्लाह का बैग नहीं छीन पाए। थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने घायल युवक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। युवक को गोली प्राइवेट पार्ट के पास जांघ में लगी है। जिला अस्पताल में एसपी आशीष श्रीवास्तव ने घायल युवक से पूछताछ कर घटनाक्रम की जानकारी ली।
थानाध्यक्ष ने बताया कि हमला किस कारण से किया गया, इसकी जांच की जा रही है। लैपटॉप छीनने के पीछे के मकसद का पता लगाया जा रहा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। संतकबीरनगर जिले के दुधौरा थानाक्षेत्र के सिसवा तालिफ निवासी सलेमुल्लाह सिद्दीकी का बड़ा बेटा वजेदुल्लाह बस्ती शहर के जीआईसी के पास एक दुकान पर कंप्यूटर का काम सीख रहा है। इस साल उसने हाईस्कूल की परीक्षा दी है। छोटा भाई वसामुल्लाह भी यहां काम सीखने आता है। शनिवार को दोनों भाई एक साथ बाइक से घर जा रहे थे। दोनों ने अपना-अपना लैपटॉप बैग में ले रखा था। पुलिस पूछताछ में वसामुल्लाह ने बताया कि बाइक बड़े भाई चला रहे थे। चैनपुरा ओवरब्रिज के पास एक बाइक पर सवार होकर आए दो हमलावरों ने बाइक को ओवरटेक किया और ठोकर मार दी। अनियंत्रित होकर दोनों भाई सड़क पर गिर गए। इसी बीच हमलावरों ने बड़े भाई को गोली मार दी और उनका लैपटॉप वाला बैग छीनकर भाग गए। बाइक से गिरने की वजह से वसामुल्लाह को भी चोट आई हैं। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।