फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bike rider killed in accident, student injured

Basti News: हादसे में बाइक सवार की मौत, छात्र घायल

Wed, 28 Dec 2022 05:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Bike rider killed in accident, student injured
हादसे में बाइक सवार की मौत, छात्र घायल
विज्ञापन

परशुरामपुर क्षेत्र के मड़रिया-छपिया मार्ग पर रोहदा के पास दुर्घटना
परशुरामपुर। थाना क्षेत्र के मड़रिया-छपिया मार्ग पर रोहदा गांव के पास मंगलवार सुबह नौ बजे बाइक, एक साइकिल से टकरा गई। घटना में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि साइकिल सवार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र को स्थानीय सीएचसी पर प्राथमिक इलाज के बाद जिला चिकित्सालय अयोध्या के लिए रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के खेमराजपुर निवासी जान मोहम्मद (50) मड़रिया से छपिया की तरफ जा रहे थे। दूसरी तरफ से जगदीशपुर पिलवान निवासी कक्षा 11 में पढ़ने वाला विकास (17) साइकिल से किसान इंटर कॉलेज परशुरामपुर पढ़ने जा रहा था। रोहदा गांव के पास बाइक तथा साइकिल में टक्कर हो गई। बाइक सवार जान मोहम्मद सड़क पर गिर गए। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी परशुरामपुर ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

साइकिल सवार छात्र विकास के पैर में फ्रैक्चर हो गया है। उसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय अयोध्या ले जाया गया। परशुरामपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed