{"_id":"65ad8b90849f50212e010764","slug":"bike-rider-hits-cart-basti-news-c-207-1-sgkp1002-10441-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अनियंत्रित बाइक सवार ने ठेले को मारी टक्कर, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अनियंत्रित बाइक सवार ने ठेले को मारी टक्कर, दो घायल
Mon, 22 Jan 2024 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 22 Jan 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
रुधौली। रविवार देर शाम थाना क्षेत्र के सुरवार खुर्द चौराहे के पास एक अनियंत्रित बाइक एक पॉपकॉर्न के ठेले से जा टकराई। जिसमें बाइक चालक व ठेला व्यवसाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी ले जाया गया, यहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार संतकबीर नगर क्षेत्र के उतरावल निवासी धर्मनाथ पुत्र हरिचंद अपनी पत्नी किसलावती को अपने घर लाने के लिए सिद्धार्थनगर क्षेत्र में स्थित मस्जिदिया गांव की तरफ जा रहे थे। शाम लगभग 6:30 के आसपास रुधौली थाना क्षेत्र के सुरवार खुर्द गांव के पास अनियंत्रित होकर बाइक सुरवार खुर्द निवासी सरवन के ठेले से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ठेले पर लगी पॉपकॉर्न की मशीन चकनाचूर हो गई। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र, कांस्टेबल राजन गौड़ सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने एंबुलेंस के माध्यम से दोनों घायलों को रुधौली पहुंचाया। संवाद