फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   bike rider dies in accident

हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Tue, 16 Aug 2022 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
bike rider dies in accident
हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर
विज्ञापन

हर्रैया थाने के बड़हरकला पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा
पेट्रोल भरवाकर लौटते समय ट्रक ने चपेट में लिया
हर्रैया (बस्ती)। हर्रैया थाना क्षेत्र के बड़हर कला गांव के पास अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को चपेट में ले लिया। बाइक के पीछे बैठे युवक की मौके पर मौत हो गई। बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों हेलमेट नहीं पहने थे।
हर्रैया थाना क्षेत्र के थान्हा खास गांव निवासी 18 वर्षीय विशाल दो भाइयों में बड़े थे। पिता मुंबई में रहकर नौकरी करते हैं। वह नेशनल इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्रा था। 15 अगस्त को वह दोस्त पैकोलिया थाना क्षेत्र के पकड़ी जब्ती निवासी 19 वर्षीय शुभम के साथ छावनी की तरफ जा रहा था। फोरलेन पर बड़हर कला के पास उनकी बाइक को अनियंत्रित ट्रक ने चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक भाग गया। बाइक सवार विशाल की मौके पर मौत हो गई है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल शुभम को सीएचसी हर्रैया भिजवाया। प्राथिमक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी शैलेश सिंह ने बताया कि विशाल की मां बिंदु देवी की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
ट्रक में डंडा फंसने से हुआ हादसा
पुलिस की तरफ से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि हर्रैया क्षेत्र के श्रीपतपुर से एक तिरंगा यात्रा निकाली गई थी, जिसे अमारी बाजार, केनौना होते हुए छावनी शहीद स्मारक स्थल पर पहुंचना था। दोनों युवक उसी कार्यक्रम में शामिल होने छावनी शहीद स्थल पर जा रहे थे। बाइक पर वे दोनों झंडा लगाने के लिए बांस के चार-पांच फीट लंबे 20-22 डंडे रखे हुए थे। पुलिस के अनुसार उसी डंडे का एक हिस्सा ट्रक में फंस जाने के कारण हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed