फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bike rider dies due to collision with unknown vehicle

Basti News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Mon, 25 Mar 2024 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 25 Mar 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to collision with unknown vehicle
रुधौली। थाना क्षेत्र के रुधौली डुमरियागंज मार्ग पर स्थित अतरडीहा गांव के पास एक 18 वर्षीय बाइक सवार को रविवार की शाम छह बजे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर मृत्यु हो गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने विधि कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

रुधौली थाना क्षेत्र के कोहरा के आशीष कुमार पुत्र विजय कुमार बाइक से अपने ननिहाल सोनहा थाना क्षेत्र के सागर गए हुए थे। वापस लौटते समय अतरडीहा गांव के पास पहुंचे ही थे कि किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। जिससे उनकी बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और युवक की मौके पर मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की जानकारी 112 व रुधौली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक चंदन कुमार बाइक को कब्जे में लेकर विधि कार्रवाई शुरू कर दिया। मृतक अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था जो मुंबई में मेहनत मजदूरी करता था। जो रविवार की सुबह मुंबई से आया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed