फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bike rider dies after being hit by truck

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Wed, 14 Jul 2021 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by truck
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

महराजगंज (बस्ती)। अयोध्या से दर्शन करके लौट रहे बाइक सवार दो दोस्तों को बुधवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने चपेट में ले लिया। हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कुछ देरी तक हाईवे जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गोरखपुर जिले के गोला थाना क्षेत्र के खिरकिटा दुबे गांव के शिवांश दुबे पिछले 15 दिनों से अपने चाचा के साथ गोरखपुर शहर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के बगहा वीर बाबा के निकट उनके मकान में रह रहे थे। मंगलवार की राज आठ बजे वह घर से खाना खाकर अपने चाचा से यह कहकर निकले कि चार पहिया गाड़ी से अयोध्या जा रहे हैं। चाचा ने रात में जाने के लिए मना भी किया। जबकि शिवांश अयोध्या दर्शन जाने के लिए बाइक से निकले और उनके साथ दोस्त शिवम सिंह भी थे। दोनों एक ही बाइक से रात में अयोध्या पहुंच गए। बुधवार की सुबह दर्शन करने के बाद दोनों गोरखपुर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन

बाइक शिवांश चला रहे थे। सुबह करीब साढ़े सात बजे जैसे ही दोनों हाईवे के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पिकौरा सानी गांव के निकट पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। शिवांश दुबे (20) ट्रक के पिछले पहिये के नीचे आ गए। उनकी घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। शिवम सिंह (21) निवासी बगहा वीर बाबा स्थान, गोरखपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि शिवांश दुबे माता-पिता के इकलौते बेटे थे। बेटे की मौत से मां सन्नू दुबे, बहन यशी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों की चीख पुकार सुनकर हर किसी की आंखे नम ंहो गईं। शिवांश बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र थे। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि मामले में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed