{"_id":"69178d449517d941ac041b5c","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-car-driver-injured-basti-news-c-207-1-sgkp1006-147689-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कार की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कार की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक घायल
Sat, 15 Nov 2025 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
वाल्टरगंज। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर सोनहा थाना क्षेत्र के देईपार चौराहे के पास बृहस्पतिवार देर रात तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली थानाक्षेत्र के रैपुरा निवासी मुन्ना लाल पुत्र रामचंद्र अपने बुआ के गांव अगडेगवा से मामा राज कुमार निवासी सिहारी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मुन्ना व चालक राजकुमार घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर सोनहा पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया गया। स्थिति गंभीर होने पर मुन्ना को मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर और फिर लखनऊ रेफर किया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
प्रभारी निरीक्षक चंदन कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज किया जाएगा। परिजनों ने मुन्ना का अंतिम संस्कार बक्सई घाट पर कर दिया।