फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bike collides with tractor trolley youth dies three others injured

Basti News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी बाइक, युवक की मौत; तीन अन्य घायल

Tue, 26 Dec 2023 04:39 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Tue, 26 Dec 2023 04:39 PM IST
सार

प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र चौधरी और पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक आकाश अपने पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उसकी शादी को अभी एक वर्ष भी नहीं हुए हैं।

विज्ञापन
Bike collides with tractor trolley youth dies three others injured
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बस्ती जिले में रुधौली थाना क्षेत्र के अठदमा शुगर मिल डिस्टलरी के पास बेकाबू ट्रैक्टर ट्राली में मोटरसाइकिल की सामने से टक्कर हो गई। जिसमें मोटरसाइकिल चला रहे 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मृतक की भाभी व दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों में तीन वर्ष के मासूम की स्थिति डॉक्टर ने बेहद गंभीर बताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। दोनों बच्चों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


सोनहा थानाक्षेत्र के भानपुर के खैरा निवासी रूपम पत्नी मनजीत अपने दो बच्चों महिमा और अंकुश के साथ सिद्धार्थनगर जनपद के खिरौहा अपने मायके गई थी। मंगलवार को अपने देवर 25 वर्षीय आकाश पुत्र बाल किशन के साथ बाइक से मायके खिरौहा से ससुराल खैरा जाने के लिए निकली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन







 

दोपहर दो बजे के आसपास रुधौली डुमरियागंज मार्ग पर अठदमा शुगर मिल की डिस्टलरी के गेट के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली से मोटरसाइकिल की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। घटना में 25 वर्षीय आकाश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रूपम का हाथ टूट गया तथा उसके तीन वर्ष के मासूम अंकुश का सिर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जबकि छह वर्ष की महिमा को भी चोटें आईं।

सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र चौधरी और पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक आकाश अपने पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उसकी शादी को अभी एक वर्ष भी नहीं हुए हैं। आकाश की मौत की खबर सुनकर उसकी पत्नी सुधा बार-बार बेहोश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed