{"_id":"679e721396bb5288d502d4bc","slug":"bike-collides-with-dog-rider-dies-basti-news-c-207-1-sgkp1006-131362-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कुत्ते से टकराई बाइक, सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कुत्ते से टकराई बाइक, सवार की मौत
Sun, 02 Feb 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के कल्याणपुर के पास एक बाइक के सामने कुत्ता आ गया। टकराकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसका इलाज कराने लखनऊ जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, लालगंज क्षेत्र के सजहरा गांव निवासी 25 वर्षीय अजीत पांडेय कुदरहा बाजार में अपने बहनोई के साथ सौंदर्य प्रसाधन का व्यवसाय करते हैं। बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे वह बहनोई के घर कल्याणपुर भोजन करने जा रहे थे। इसी बीच वह कुत्ते से टकरा गए।
उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने लखनऊ रेफर कर दिया। शुक्रवार को परिजन उसे लखनऊ लेकर जा रहे थे। रास्ते में अजीत ने दम तोड़ दिया। संवाद