फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   bijali bil

स्टोर के रूप में हो रहा बिल जमा काउंटर का इस्तेमाल

Sun, 05 Jan 2020 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
bijali bil
बस्ती में जलकल बिल जमा काउंटर में रखे व्यापारियों के सामान। - फोटो : BASTI
स्टोर के रूप में हो रहा बिल जमा काउंटर का इस्तेमाल
विज्ञापन

बस्ती। बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए उपकेंद्रों पर बिल जमा काउंटर बनाए गए हैं लेकिन इनका उपयोग शुरू नहीं हुआ। वितरण उपखंड अमहट अंतर्गत बनाए गए तीन काउंटर उपयोग न होने से बदहाल हैं। लाइनमैन इनका इस्तेमाल स्टोर कक्ष के रूप में कर रहे हैं। स्थानीय व्यापारी जलकल काउंटर का उपयोग मिठाई का डब्बा व कूलर रखने के लिए कर रहे हैं।

राजस्व घाटे को कम करने के लिए विद्युत वितरण निगम हर दिन नए हथकंडे अपना रहा है। फिर भी घाटा कम नहीं हो रहा है। दूसरी ओर उपभोक्ताओं की सुविधाओं में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हो रही है। विद्युत वितरण खंड प्रथम (टाउन) के तहत तीस हजार से अधिक उपभोक्ता हैं। बिल जमा कराने के लिए महज तीन काउंटर काम कर रहे हैं। इनमें से दो मालवीय रोड और एक पुरानी बस्ती में है। काउंटरों की संख्या बढ़ाने के लिए अमहट, जलकल, डमरुआ में काउंटर बनाए गए हैं। लेकिन उपयोग में नहीं लाए जा रहे हैं। बिजली निगम कंप्यूटर व ऑपरेटर की व्यवस्था नहीं कर पा रहा है। फाल्ट आदि की शिकायत उपकेंद्र पर दर्ज होती है और उपभोक्ताओं को बिल जमा करने के लिए मालवीय रोड जाने पड़ता है। वितरण खंड अधिकारी संतोष कुमार बताते हैं कि जलकल काउंटर खोलने के लिए कंप्यूटर व दो ऑपरेटर की डिमांड उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। स्वीकृति मिलते ही काउंटर खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed