फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Big job fair in ITI on 20th, 200 youth will get jobs

Basti News: आईटीआई में वृहद रोजगार मेला कल, 200 युवाओं को मिलेगी नौकरी

Fri, 19 May 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 19 May 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Big job fair in ITI on 20th, 200 youth will get jobs
बस्ती। शहर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कटरा में 20 मई को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें दो सौ युवाओं को रोजगार उपलब्ध होगा। आईटीआई के प्रधानाचार्य ने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानबस्ती, क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय-एमसीसी बस्ती व कौशल विकास मिशन बस्ती के संयुक्त तत्वावधान में रोजगार मेले का आयोजन होगा। इसमें फिटर, टर्नर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, टूल एंड डाईमेकर, पीपीओ, मशीनिष्ट, ट्रैक्टर मेकैनिक, डीजल मेकैनिक, मोटर मेकैनिक, पेंटर जनरल, ऑटो मोबाइल व सीओई व्यवसाय से आईटीआई उत्तीर्ण व प्रशिक्षणरत अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। अभ्यर्थी की आयु 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके लिए सभी शैक्षिक प्रमाण-पत्रों के साथ प्रात: 10 बजेउपस्थित होना होगा। बताया कि प्लेसमेंट के लिए सुजुकी मोटर लिमिटेड, गुजरात की ओर से दो सौ रिक्त पदों के लिए चयन किया जाएगा। इसके लिए निर्धारित शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल व आईटीआई उत्तीर्ण रखा गया है। अभ्यर्थियों कोअपने साथ आधार कार्ड, बायोडाटा, तीन फोटो, 10वीं व आईटीआई उत्तीर्ण का प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य है। कंपनी ने इसके लिए 21,000 रुपये सीटीसी वेतन निर्धारित किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed